चेहरों से हटा मास्क तो कोरोना हो गया हावी

मेरठ रीजनचेहरों से हटा मास्क तो कोरोना हो गया हावी

Date:


चेहरों से हटा मास्क तो कोरोना हो गया हावी

मेरठ में शनिवार को मिले 58 नये कोरोना संक्रमित

मेरठ। सड़कों पर भीड़, चैराहों पर लगते जाम, बिना मास्क पहने घुमते लोग, सामाजिक दूरी की बात करना ही बेमानी हो तो कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकना लगभग नामुमकिन ही है। यही हो रहा है अपने मेरठ जिले में जहां लोग कोरोना के खौफ से बेखौफ दिख रहे हैं और कोरोना का प्रसार तेज होता जा रहा है। शनिवार को भी जिले में 58 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। राहत इस बात की है कि कई दिनों की तरह आज भी किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है।

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को मेरठ जिले में 5254 सैंपलों की जांच की गयी जिसमें से 58 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। आज 31 कोरोना मरीज उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किये गये। वहीं 272 कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। वही आज भी किसी कोरोना संक्रमित की मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। मेरठ जिले में कुल 22016 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा मास्क न पहनने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिये जाने के बाद मेरठ प्रशासन कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने की रणनीति बना रहा है। जल्द ही बाजारों और प्रमुख चैराहों पर अभियान चलाकर लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी रखने के लिये प्रेरित किया जायेगा। लोगों के जागरूक न होने पर कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...