Site icon Buziness Bytes Hindi

Masik Shivratri 2022 Upay: कर्जमुक्ति के लिए 27 जून सोमवार को मासिक शिवरात्रि पर करें ये उपाय

कल सोमवार 27 जून 2022 को मासिक शिवरात्रि है। कर्ज मुक्ति के लिए हर महीने की मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिव का स्मरण करते करते हुए ये  17 मंत्र बोलने से उनको कर्ज से मुक्ति मिलती है जिनके सिर पर कर्जा अधिक होता है। वो शिव मंदिर में सुबह के समय जाकर दिया जलाकर इन 17 मंत्रों को बोले तो कर्जा से मुक्ति मिल जाती है। ये 17 मंत्र ॐ शिवाय नम:,ॐ सर्वात्मने नम:,ॐ त्रिनेत्राय नम:,ॐ हराय नम:,ॐ इन्द्र्मुखाय नम:,ॐ श्रीकंठाय नम:ॐ सद्योजाताय नम:,ॐ वामदेवाय नम:,ॐ अघोरह्र्द्याय नम:ॐ तत्पुरुषाय नम:ॐ ईशानाय नम:ॐ अनंतधर्माय नम:,ॐ ज्ञानभूताय नम:ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:,ॐ प्रधानाय नम:,ॐ व्योमात्मने नम:,ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम: हैं। ये मंत्र आर्थिक परेशानी से बचने के लिए है। बता दें कि हर महीने की मासिक शिवरात्रि कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को होती है। जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहता हैं वो शाम के  संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें।

Read also: Aaj Ka Rashifal 26 June 2022: वृष राशि वालों को होगा आज धन लाभ,कर्क राशि के जातकों के लिए पिकनिक के योग

रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और हनुमान चालीसा का पाठ करें।इससे आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी। वर्ष में एक महाशिवरात्रि होती है और प्रत्येक माह में एक मासिक शिवरात्रि होती है। इस दिन शाम को जब बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दीपक पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग शिवलिंग के आगे जला के रखे और बैठकर भगवान शिवजी के नाम का जप करें। इससे सिर पर चढ़ा कर्जा जल्दी उतरता है इसके साथ ही आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है।

Exit mobile version