Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: संजीव कपूर की रेसिपी ‘मसाला जीरू’ देगी गर्मी से राहत!

Masala Jeeru

#image_title

लाइफस्टाइल डेस्क। Masala Jeeru – गर्मियों के मौसम में प्यास ज्यादा लगती है, ऐसे में लोग पीने के लिए ऐसी ड्रिंक्स देखते है जिससे उनका शरीर ठंडा रहे। जैसे की जलजीरा, नींबू पानी, फ्रेश फलों के जूस आदि, ये सारी ड्रिंक्स गर्मी से राहत देने का काम करती है। लेकिन इसी के साथ एक और ऐसी ड्रिंक है जो की गर्मी में काफी फायदेमंद है , ‘मसाला जीरू’ । ये रेसिपी संजीव कपूर ने शेयर की है।

मसाला जीरू सामग्री

¼ कप जीरा, 10-12 दरदरी कुटी हुई काली मिर्च , 3-4 लौंग, ¾ कप चीनी, मोटा कटा हुआ ½ इंच अदरक,काला नमक स्वादानुसार, नमक स्वाद अनुसार, ¼ छोटा चम्मच चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर एक चुटकी, 2 लेमन वेज, 2 छोटे नींबू, आइस क्यूब और पीने का सोडा।

मसाला जीरू रेसिपी (Masala Jeeru)

पहले एक नॉन स्टिक पैन गर्म कर उसमे जीरा भून लें, और 1 बड़ा चम्मच जीरा अलग कर ले। अब उसमे काली मिर्च और लौंग 1 मिनट तक भूनें, फिर ¾ कप चीनी, 1 कप पानी और अदरक डालें। चीनी के पिघलने और मिश्रण के गाढ़ा होने तक इसे पकाएं। इसके बाद जो जीरा अलग निकाला था उसे कूट लें। साथ ही , काला नमक, सफेद नमक, ¼ छोटा चम्मच चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ी चीनी डालकर दरदरा पीस लें।

अब एक गिलास में नींबू लगाएं और जीरा मसाले पर डाल दे और किनारों पर मिश्रण लग दे। गिलास में तैयार सिरप एक भाग डालें और हर गिलास में काला नमक, नमक और एक चुटकी भर चाट मसाला डालें और ½ नींबू निचोड़ कर मिला ले। अब बर्फ डालें और सोडा डालकर मिक्स करे। बस तैयार है मसाला जीरू।

(Image/istock)

Exit mobile version