Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: बाजार जैसा घर पर बनाएं मसाला गार्लिक फ्राई!

Masala Garlic Fry Recipe

लाइफस्टाइल डेस्क। Masala Garlic Fry Recipe – लहसुन खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है साथ ही ये हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। कई लोग तो इसे कच्चा भी खाते हैं। लेकिन अगर आप मसाला गार्लिक फ्राई घर पर बनाना चाहती है तो ये रेसिपी आपके काम की है। यक़ीनन आपके खाने का स्वाद दुगना हो जाएगा।

मसाला गार्लिक फ्राई सामग्री

बिना छिलके लहसुन की कलियां 200 ग्राम, चावल का आटा 2 चम्मच, 400 ग्राम तेल, हल्दी पाउडर आधा चम्मच, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक आधा चम्मच और चाट मसाला 1 चम्मच।

मसाला गार्लिक फ्राई रेसिपी (Masala Garlic Fry Recipe)

पहले लहसुन की कलियों को अलग करना है और छिलकों को साफ कर लें। छिलके साफ हो जाए तो कलियों को मुलायम कर ले जिससे सभी कलियों में अंदर तक आसानी से मिल जाए। अब इसे बाउल में डाल 2 चम्मच चावल का आटा डालकर मिला लें, फिर सारे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

इसके बाद, कढ़ाही में तेल गर्म कर इसमें कलियां डाल दें, बस ज्यादा न पकाएं। हल्का ब्राउन होने तक पकाना है, अच्छी तरह से फ्राई हो जाए तब प्लेट में निकाल लें। चाट मलासा डालकर सर्व करें। ( Image/ Freepik)

Exit mobile version