Site icon Buziness Bytes Hindi

मंहगी हो गयीं मारुति सुजुकी की कारें


मंहगी हो गयीं मारुति सुजुकी की कारें

नई दिल्ली: अपनी कार का सपना पूरा करना आज शुक्रवार 16 अप्रैल से महंगा हो गया है. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने आज से अपनी कारों को महंगा करने का एलान किया है. कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह फैसला इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते लिया गया है. हालांकि कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया कि किस मॉडल की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया गया है. मारुति सुजुकी ने एलान किया है कि दिल्ली के एक्स-शोरूम प्राइस में 1.6 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जाएगी.

नए वित्तीय वर्ष 2021-22 में कई ऑटो मैन्युफैक्चरर्स ने अपने प्रोडक्ट के दाम बढ़ाने का एलान किया है और इनमें से अधिकतर दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हैं. नीचे मारुति सुजुकी द्वारा प्राइस हाइक के फैसले का आम लोगों पर क्या असर होगा, इसका कैलकुलेशन दिया हुआ है यानी कि प्राइस हाइक के बाद कितनी कीमत हो जाएगी. सभी प्राइस दिल्ली के एक्स-शोरूम के हैं. हालांकि सटीक प्राइस जानने के लिए अपने नजदीकी मारुति सुजुकी डीलरशिप के पास जाना उचित रहेगा.

Maruti Suzuki के फैसले से इतनी महंगी हो गई कारें

Exit mobile version