Site icon Buziness Bytes Hindi

व्यर्थ नहीं जायेगी जवानों की शहादत: पीएम मोदी


व्यर्थ नहीं जायेगी जवानों की शहादत: पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अ​मित शाह और 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री ने गलवान घाटी में जान गंवाने वाले जवानों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि हमने कोशिश की कि मतभेद विवादों के आड़े ना आएं। चीन से लगी सीमा पर हमारे सैनिकों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।

मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में बोले पीएम
मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने कहा, “मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमारे लिए भारत की अखंडता और संप्रभुता सर्वोच्च है और इसकी रक्षा करने से हमें कोई भी रोक नहीं सकता। भारत शांति चाहता है लेकिन भारत उकसाने पर हर हाल में यथोचित जवाब देने में सक्षम है।”

बोले-हम कभी किसी को भी उकसाते नहीं
पीएम मोदी ने आगे कहा, “हमने हमेशा ही प्रयास किया है कि मतभेद विवाद न बनें। हम कभी किसी को भी उकसाते नहीं हैं। लेकिन हम अपने देश की अखंडता और संप्रभुता के साथ समझौता भी नहीं करते हैं। जब भी समय आया है हमने देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है।”

Exit mobile version