Site icon Buziness Bytes Hindi

बजट से पहले भागा बाजार

stock

कल पेश होने वाले अंतरिम बजट से पहले आज भारतीय शेयर बाज़ार तेज़ी के साथ बंद हुए. कल की बड़ी गिरावट के बाद आज सेंसेक्स में 600 अंकों की मज़बूती बजट से बाज़ार की अपेक्षाओं को दर्शाती है. सेंसेक्स आज 612 अंक मजबूत होकर 71752 पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 203 अंक चढ़कर 21725 पर बंद हुआ. सभी सेक्‍टर में आज खरीदारी देखने को मिली है. निफ्टी पर बैंक, ऑटो, फार्मा, मेटल, फाइनेंशियल, आईटी, एफएमसीजी और रियल्‍टी इंडेक्‍स हरे निशान में बंद हुए हैं. बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्सों में 1 फीसदी से ज्‍यादा तेजी रही. वहीँ फार्मा और रियल्‍टी इंडेक्‍स में तो 2 फीसदी से ज्‍यादा की बढ़त देखने को मिली.

आज के कारोबार में SUNPHARMA, टाटा मोटर्स, SBI, M&M, MARUTI, बजाज फिनसर्व V टॉप गेनर्स में शामिल हैं. जबकि LT, टाइटन टॉप लूजर्स में शामिल हैं. इसके पहले मंगलवार को अमेरिकी बाजार काफी दबाव में रहे. Dow Jones Industrial में ज़रूर 134 अंकों की बढ़त रही और यह 38,467.31 के लेवल पर बंद हुआ. नैस्डैक कम्पोज़िट में 118 अंकों की गिरावट रही और यह 15,509.90 के लेवल पर बंद हुआ. जबकि S&P 500 इंडेक्‍स में 3 अंकों की गिरावट रही और यह 4924.97 के लेवल पर बंद हुआ है. एशियाई बाज़ारो में में मिला जुला रुख रहा.

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के नतीजे आये जिसमें चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 33.27 फीसदी बढ़कर 3,206.8 करोड़ रुपये हो गया. पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,406.1 करोड़ रुपये था. आज के कारोबार में टाटा मोटर्स के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 4 फीसदी से ज्‍यादा मजबूत हुआ। अच्छे तिमाही नतीजों का टाटा मोटर्स को फायदा हुआ. बीते 5 कारोबारी सत्रों की बात करें तो टाटा मोटर्स करीब 10 फीसदी मजबूत हो चुका है. कंपनी मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर मारुति सुजुकी से आगे हो गया है और टाटा मोटर्स अब देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी बन गई है.

Exit mobile version