Site icon Buziness Bytes Hindi

लाल निशान में खुलकर हरा हुआ बाजार

sensex

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई। लेकिन आधे घंटे के अंदर ही शेयर बाजार लाल निशान से हरे निशान पर आ गया. छोटे और मझोले शेयरों में तेजी का रुख है. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 209 अंक ऊपर 74062 अंक पर और निफ्टी 54 अंक ऊपर 22,457 अंक पर कारोबार कर रहा था।

एनएसई के ऑटो, फिन सर्विस, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, इंफ्रा और कमोडिटी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं, पीएसयू बैंक, फार्मा, मीडिया और पीएसई इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

सेंसेक्स पैक में एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, सन फार्मा, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, आईटीसी, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा और टाटा मोटर्स बढ़त वाले शेयरों की सूची में हैं। वहीं, एलएंडटी, रिलायंस, भारती एयरटेल, एएंडएम, टाटा स्टील, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, टाइटन कंपनी, एशियन पेंट्स और एचयूएल गिरावट के साथ खुले।

एशिया के ज्यादातर बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। टोक्यो, सियोल, बैंकॉक, जकार्ता के बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। हालांकि, शंघाई और हांगकांग के बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। बुधवार के कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजार लाल निशान में बंद हुए। कच्चे तेल के बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड में तेजी देखी जा रही है और यह 88 डॉलर प्रति बैरल पर है। वहीं, WTI क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल पर है।

Exit mobile version