Site icon Buziness Bytes Hindi

तेज़ गिरावट से खुला बाजार

sensex

सप्ताह के आखिरी दिन भी शेयर बाजार के आसार अच्छे नहीं दिखाई दे रहे हैं क्योंकि शुक्रवार को बाजार ने बड़े नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 257.35 अंकों की गिरावट के साथ खुला, वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 ने भी 86.70 अंकों की गिरावट के साथ शुरुआत की। हालाँकि बाद में गिरावट और बढ़ने के बाद एक तेज़ रिकवरी भी दिखाई दे रही है. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में गिरावट 85 अंक की रह गयी है वहीँ निफ़्टी भी अब मात्र 9 अंकों के नुक्सान पर है.

सुबह 9.20 बजे तक सेंसेक्स की कंपनियों में से एक इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा 2.01 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा टाइटन 1.80 फीसदी, मारुति सुजुकी 1.65 फीसदी, इंडसइंड बैंक 1.17 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.02 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 1.00, अडानी पोर्ट्स 0.96 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.95 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.92 फीसदी, नेस्ले इंडिया के शेयर 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

इस समय तक रिलायंस इंडस्ट्रीज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, लार्सन एंड टूब्रो, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, सन फार्मा, टाटा मोटर्स और एचसीएल टेक के शेयर भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, इस भारी गिरावट के बीच एक्सिस बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 2.58 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। एक्सिस बैंक के साथ-साथ टीसीएस के शेयर 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

Exit mobile version