नई ऊंचाइयों पर पहुँचने के बाद बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत सपाट रही. कल की बड़ी तेजी के बाद आज मुनाफे पर बैठे निवेशक मुनाफा वसूलते हुए नज़र आ रहे हैं. हरे निशान में खुलने के बाद सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर पहुंच गए हैं. आपको बता दें कि शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 70.98 अंक की गिरावट के साथ 78,092.41 अंक पर कारोबार कर रहा है. वहीं एनएसई निफ्टी 2 अंक की मामूली गिरावट के साथ 23,719.30 अंक पर कारोबार कर रहा है. खबर लिखे जाने के बाद सेंसेक्स 68 और निफ़्टी 29 अंक ऊपर कारोबार कर रहे थे.
बता दें कि मंगलवार को एशियाई बाजारों के मजबूत रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज सहित बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स पहली बार ऐतिहासिक 78,000 अंक के स्तर को पार कर गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क निफ्टी भी नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया.
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में Ultratec cement, ICICI Bank, Larsen and Tubro, Kotak Mahindra Bank, NTPC, Bajaj Finance और Tata Motors सबसे ज्यादा लाभ में रहीं। Mahindra and Mahindra, HDFC Bank, Tata Steel और JSW Steel घाटे में रहीं। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई लाभ में रहे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में रहे।
मंगलवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 फीसदी बढ़कर 85.36 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में तेजी में रहे और उन्होंने 1,175.91 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

