व्यापार:- देश दुनिया मे बढ़ी महंगाई के बीच कच्चे माल की मांग में आए उछाल के साथ उसकी कीमतों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन इसका कोई प्रभाव इसकी मांग पर नहीं पड़ा है। सीमेंट की बढ़ी कीमतों के बीच भी इसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है।
रिपोर्ट की माने तो सीमेंट सेक्टर में आई रिकवरी अप्रैल के बाद तक जारी रहेगी। वही अप्रैल माह में इसमे भारी वैल्यू ग्रोथ देंखने को मिली है। इस बेहतर ग्रोथ के साथ कई बड़ी सीमेंट कम्पनी को बड़ा लाभ मिल सकता है। जिसके बाद शेयर मार्केट में UltraTech Cement, Shree Cement, Ramco Cements, JK Cement में तेजी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही यह इस समय भी निवेशकों को बेहतर रिटर्न दे रही है।
जाने सीमेंट की वर्तमान कीमत:-
अगर हम UltraTech Cement की बात करे तो यह मार्केट में 9080 रु, Shree Cement 29700 रु J K Cement 3935 रु , Ramco Cements 1035 रु Dalmia Bharat 2025 , Nuvoco Vistas 590 रु India Cements 157 रु JK Lakshmi Cement 700 रु, Orient Cement 191 रु Grasim Industries 1732 रु है।
