Stock market Closing: पहले दिन लाल निशान पर बाजार बंद; सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट

बिज़नेसStock market Closing: पहले दिन लाल निशान पर बाजार बंद; सेंसेक्स, निफ्टी...

Date:

Stock market Closing: आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ है। आज BSE सेंसेक्स 139.58 अंक गिरकर 65,655.15 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 37.80 अंकों की गिरावट के साथ 19,694.00 अंकों के लेवल पर बंद हुआ है। आज निफ्टी मिड कैप 100, बीएसई स्मॉल कैप और निफ्टी IT में मामूली तेजी आई है।

सपाट शुरुआत के बाद गिरा बाजार

घरेलू शेयर बाजार आज सपाट शुरु हुआ। बाजार खुलते ही लाल निशान पर पहुंच गया। ग्लोबल बाजार से मिले-जुले संकेतों के कारण प्रमुख इंडेक्स ओपेनिंग से लाल निशान में दिखाई दिए। BSE का 30 शेयरों सूचकांक 0.21 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में 0.19 प्रतिशत गिरावट आई है।

आज के Top Gainers

सेंसेक्स में आज भारती एयरटेल, विप्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और मारुति लाभ पाने वालों में से थे।
दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनैंस, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स और जेएसडब्ल्यू स्टील शामिल हैं।

International Indices

एशियाई बाजारों में, सियोल, शंघाई और हांगकांग हरे निशान पर बंद हुए हैं। जबकि टोक्यो निचले स्तर पर बंद हुआ है। यूरोपीय बाजार का मिलाजुला रुख रहा। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.74 प्रतिशत चढ़कर 81.21 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था।

FIIs, पिछले कारोबारी दिन में कैसा रहा था बाजार?

एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुक्रवार को 477.76 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची थी। शुक्रवार को बीएसई बेंचमार्क 187.75 अंकों या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,794.73 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी 33.40 अंकों या 0.17 प्रतिशत फिसलकर 19,731.80 पर पहुंच गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related