Site icon Buziness Bytes Hindi

उतार-चढ़ाव के बाद तेज़ी में बंद हुआ बाजार

sensex

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. बीएसई सेंसेक्स 89 अंक की बढ़त के साथ 72,101.69 अंक पर और एनएसई निफ्टी 21.65 अंक की तेज़ी के साथ 21,839 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने दिनभर के कारोबार के दौरान 72,402 के उच्चतम और 71,674 के निचले स्तर को छुआ। वहीं निफ़्टी ने सत्र में 21,710 से 21,930 के दायरे में कारोबार किया।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो एफएमसीजी, एनर्जी, रियल्टी, पीएसयू बैंक, ऑटो और कंज्यूमर शेयरों में बढ़त देखने को मिली। वहीँ मेटल, सर्विस, फाइनेंस, आईटी और बैंकिंग शेयरों में दबाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 6.40 अंक की मामूली गिरावट के साथ 45,919 अंक पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 6.70 अंक की बढ़त के साथ 14,593 अंक पर बंद हुआ.

सेंसेक्स पैक में मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस,पावर ग्रिड, नेस्ले, एसबीआई, आईटीसी, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, रिलायंस, इंडसइंड बैंक, टाइटन कंपनी, एलएंडटी, एनटीपीसी, एमएंडएम और आईसीआईसीआई बैंक लाभ के साथ बंद हुए। वहीँ एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एचयूएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक और टीसीएस लाल निशान पर बंद हुए।

एशिया के बाजारों में शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल के बाजारों में तेजी देखने को मिली है. वहीं ताइपे, जकार्ता और बैंकॉक के शेयर बाजार लाल रंग में बंद हुए।

Exit mobile version