Site icon Buziness Bytes Hindi

टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण घटा


टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण घटा

नई दिल्ली: देश की टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले हफ्ते संयुक्त तौर पर 1,13,074.57 करोड़ रुपये की कमी आई. इसमें सबसे ज्यादा नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक रहे. टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में से केवल दो- रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक साप्ताहिक आधार पर मुनाफे में रहे.

छुट्टी के कारण कम कारोबारी दिन वाले हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स में 473.92 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट आई. टीसीएस का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 30,054.79 करोड़ रुपये लुढ़क कर 11,28,488.10 करोड़ रुपये रहा. इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 15,168.41 करोड़ रुपये घटकर 5,61,060.44 करोड़ रुपये रहा. एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 15,139.12 करोड़ रुपये कम होकर 7,65,035.49 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का एम कैप 14,398.04 करोड़ रुपये घटकर 3,38,358.80 करोड़ रुपये रहा.

एचडीएफसी का एमकैप 13,430.38 करोड़ रुपये कम होकर 4,36,879.75 करोड़ रुपये तथा बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 9,844.62 करोड़ रुपये घटकर 3,21,592.05 करोड़ रुपये रहा. हिंदुस्तान यूनिलीवर का एमकैप 8,505.43 करोड़ रुपये कम होकर 5,58,445.28 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 6,533.78 करोड़ रुपये घटकर 4,13,243.07 करोड़ रुपये रहा.

Exit mobile version