लाइफस्टाइल डेस्क। Marchula Uttarakhand – हिमाचल और उत्तराखंड की वादियों में स्थित जगहों में घूमने का अलग ही मजा है, यहां जाकर मन खुश हो जाता है। ऐसी ही एक जगह है ‘मर्चुला’ ये उत्तराखंड की हसीन वादियों में स्थित है। ये जगह नैनीताल से लगभग 99 किमी दूर पर है।
‘मर्चुला’ में मगरमच्छ व्यू पॉइंट नाम की एक जगह है, जो की बेहद खूबसूरत है। ऊंचे पहाड़ और पहाड़ों बीच में झरने की तरह बहता हुआ पानी मन को लुभा लेता है। आपको इस व्यू पॉइंट से अभूत नज़ारा देखने को मिल सकता है।
यहां पर बारसी नाम का एक छोटा सा गांव है जो चारों तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है, इस गांव में कॉर्बेट नदी क्रीक काफी फेमस है। शांत जगह घूमना चाहते हैं तो यहां जा सकते हैं, बस या टैक्सी से आप इस गांव में जा सकते है।
‘मर्चुला’ रामनगर नदी के किनारे स्थित है, इस नदी को प्रवासी पक्षियों का भी घर माना जाता है। आपको यहां कई पशु-पक्षी भी घूमते हुए नज़र आ जाएंगे। लोग यहां गर्मी के दिनों में आते है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे, यहां ट्रैकिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। साथ ही स्टर्लिंग हॉलीडे रिसॉर्ट्स, द सोल्लुना रिसॉर्ट, गर्जिया देवी मंदिर और मर्चुला रिसॉर्ट जैसी जगहों पर भी घूम सकते है।
नैनीताल पहुंचकर आप लोकल बस या टैक्सी लेकर मर्चुला जा सकते है, ये लगभग 99 किमी की दूरी पर है और हल्द्वानी से लगभग 87 किमी दूर है।
