जिनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि चीन के वुहान के मार्केट की कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने में बड़ी भूमिका है। ये बात तो बिल्कुल साफ है। लेकिन अब भी कई रिसर्च करने की जरूरत है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के फूड सेफ्टी जूनॉटिक वायरस एक्सपर्ट डॉ. पीटर बेन ऐंबरेक (Dr Peter Ben Embarek) ने शुक्रवार (8 मई) को जिनेवा में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि वुहान की वेट मार्केट ने कोरोना फैलाने में भूमिका निभाई है, यह साफ है लेकिन क्या भूमिका है इस दिशा में और ज्यादा रिसर्च की जरूरत है।
डॉ. पीटर बेन ऐंबरेक ने कहा कि वुहान शहर में वायरस कहीं और से आया या इस वेट मार्केट से वायरस बाहर गया, यही रिसर्च का विषय है। लेकिन यह सवाल जरूर उठता है कि कोरोना वायरस के फैलाव में इस शहर की भूमिका कितनी थी।
बता दें कि चीन ने कोरोना वायरस फैलते ही वुहान शहर के सेंट्रल में स्थित वेट मार्केट को जनवरी 2020 में बंद कर दिया था। बीते साल दिसंबर में वुहान में जब से संक्रमण फैलना शुरू हुआ तब से अटकलें लग रही हैं कि क्या इस वायरस की उत्पत्ति चीन के प्रमुख वुहान विषाणु विज्ञान संस्थान (डब्ल्यूआईवी) से हुई या नजदीक के हुनान सीफूड बाजार से हुई है
अमेरिका द्वारा लगाया गया आरोप की वुहान की लैब से फैला कोरोना वायरस, इस सवाल का जवाब में डॉ. पीटर बेन ऐंबरेक ने नहीं दिया। उन्होंने कहा, मेडिकल साइंस को यह जानने में एक साल का समय लग गया था कि मर्स (मिडिल ईस्ट रेसिपिरेटरी सिंड्रोम) का सोर्स ऊंट है। ठीक इसी तरह कोरोना के मामले में अभी भी देर नहीं हुई है। हमारे लिए अभी सबसे अधिक जरूरी इस वायरस के संक्रमण को रोका जाए। मर्स वायरस 2012 में सऊदी अरब में पैदा हुआ था और मिडिल ईस्ट में फैला था।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि दुनियाभर में 2,33,000 से अधिक लोगों की जान लेने वाले और अर्थव्यवस्थाओं को तबाह करने वाले कोरोना वायरस की उत्पत्ति चीन के वुहान शहर की एक विषाणु विज्ञान लैब से हुई है।

