मनु ने बताया क्या हुआ था बिकरु कि हत्याकांड वाली रात में

उत्तर प्रदेशमनु ने बताया क्या हुआ था बिकरु कि हत्याकांड वाली रात में

Date:


मनु ने बताया क्या हुआ था बिकरु कि हत्याकांड वाली रात में

  • हथियार लूटकर भाग रहे शशिकांत को पुलिस ने अरेस्ट किया था
  • उसकी पत्नी ने कहा, पापा जल्दी आओ गोलियां चलने वाली है
  • उधर से जवाब आया जेसीबी लग रही है हम जल्दी आते हैं

कानपुर के बिकरु गांव में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद भी मामला थमा नहीं है. रोज नए-नए खुलासे हो रहे है. पुराने वीडियो वायरल हो रहे थे. खुशी का डांस करते वीडियो वायरल हुआ. इसके बाद अब उस हत्याकांड की रात में वारदात को अंजाम देकर हथियार लूटकर भागने वाले शशिकांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अब उसकी पत्नी ने वारदात की पूरी पटकथा खोल कर रख दी हैं.उसने कहा कि हम अपना फोन स्विच ऑफ नहीं कर पाए.


कैमरा बंद रखिए हम पुलिस को सब बताएंगे
मनु ने कैमरामैन से कहा आप मेरी शक्ल मत दिखाना और अपना कैमरा बंद रखिए. मनु ने बताया कि वो और उसके परिवार वाले घर मे सो रहें थे जबकि मनु की सास गेट खोलकर अपने पति के आने का इंतजार कर रहीं तभी विकास दुबे उनके घर आया और शशिकांत उर्फ सोनू के बारे में पूछा कि ‘सोनू कहां है.’
जिसके बाद सोनू आया उसे देखकर विकास ने गाली देकर बोला कि चलो जल्दी गोली चलानी है. जिसे सुनकर सोनू चौक गया और विकास के साथ चला गया.जिसके बाद घबराई मनु ने अपने पापा को फोन किया उसने पापा से बताया कि “छत पर गोलियां चल रही है पापा जल्दी घर आओ!” इस बीच मनु की सास ने कहा पांडे जी सोनू से कह दो कि सोनू, मनु और बच्चों को लेकर घर से चले जाओ.लेकिन इससे पहले ही सोनू को विकास अपने साथ लेकर जा चुका था. जिसके बाद मनु ने अपने रिश्तेदारों को फोन किया. इस बीच उसके पापा ने उससे कहा कि तुम दरवाजा अंदर से बंद कर लो हम जबतक न कहे दरवाजा न खोलना.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related