Site icon Buziness Bytes Hindi

तीसरे मेडल से चूकीं मनु भाकर, 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चौथी पोजीशन पर रहीं

manu bhakar

ओलंप‍िक के आठवें दिन की शुरुआत भारतीय दल के लिए निराशाजनक रही क्योंकि देश की नई शूटिंग सनसनी मनु भाकर मेडल अपनी मनपसंद स्पर्धा में मैडल हासिल करने से चूक गईं. मनु भाकर वूमेन्स 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चौथी पोजीशन पर रहीं. अब तीरंदाजी में दीपिका कुमारी और भजन कौर से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. भारत ने पेरिस ओलंप‍िक में अब तक 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं जिसमें दो ब्रॉन्ज़ मनु भाकर के नाम हैं.

भारत की निशानेबाज़ी सनसनी मनु भाकर तीसरे ओलंपिक पदक के बहुत करीब पहुँच गई थीं, लेकिन 25 मीटर एयर पिस्टल फ़ाइनल में उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। मनु ने धीमी शुरुआत की, सीरीज़ 1 में दो हिट ही लगा पाईं, लेकिन जैसे-जैसे मुक़ाबला आगे बढ़ा, उन्होंने गति पकड़ी। एक समय वह दूसरे स्थान पर थीं, हालाँकि, सीरीज़ 8 में दो हिट के साथ वह हंगरी की वेरोनिका मेजर के साथ 28 अंकों की बराबरी पर आ गईं। दोनों के बीच शूट-ऑफ़ हुआ, जो दुर्भाग्य से वेरोनिका के पक्ष में गया। इस इवेंट में 10.2 से कम का स्कोर मिस माना जाता है। मनु ने इससे पहले ओलंपिक खेलों के चल रहे संस्करण में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में दो ब्रॉन्ज़ मैडल जीता।

इससे पहले पेरिस ओलंपिक का सातवां दिन भारत के लिए बहुत शानदार रहा था. शूटिंग में 25 मीटर एयर पिस्टल फ़ाइनल के लिए मनु भाकर ने क्वालीफाई किया था. वहीं बैडमिंटन में लक्ष्य सेन ने फाइनल फोर में पहुंचकर भारतीय बैडमिंटन इतिहास के पहले शटलर बने थे. वहीँ पुरुष हॉकी में हरमनप्रीत की सेना ने ओलंपिक गेम्स में 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को मात दी.

Exit mobile version