Site icon Buziness Bytes Hindi

सदर्न हेल्थ फूड्स ने Manna Go Grain Crunchies को बाजार में उतारा

चेन्नई: बेहद लोकप्रिय ब्रांड ‘मन्ना’ के नाम से अपने उत्पादों की बिक्री करने वाली कंपनी, सदर्न हेल्थ फूड्स प्राइवेट लिमिटेड ने मन्ना गो ग्रेन क्रंचीज़ के लॉन्च के साथ बच्चों के ब्रेकफास्ट के क्षेत्र में कदम रखा है, जो पौष्टिक तत्वों से भरपूर अपने मल्टीग्रेन प्रोडक्ट है।

मन्ना गो ग्रेन क्रंचीज़ बेहद सावधानीपूर्वक तैयार किया गया अनाज है जिसमें सूक्ष्म पोषक तत्व, यानी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद हैं। इसे 2 सुपर-ग्रेन सहित 9 अनाज को मिलाकर बनाया गया है, जिसकी एक सर्विंग में सभी जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का 50% RDA मौजूद होता है, और इससे 12 घंटों तक बच्चे की पोषण संबंधी जरूरतों की पूर्ति होती है।

मन्ना गो ग्रेन क्रंचीज़ को अलग-अलग अनाजों (रागी, बाजरा, ज्वार, गेहूँ, कोदो बाजरा, बार्नयार्ड मिलेट्स (सांवा), क्विनोआ, चौलाई और ओट्स) के विशेष मिश्रण से तैयार किया जाता है, जिसमें पोषण देने के लिए सभी जरूरी विटामिन एवं मिनरल्स मौजूद होते हैं, साथ ही साबुत अनाज के प्रोटीन और फाइबर बच्चों को संतुष्टि का अहसास होता है।

लॉन्च के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, श्री एस. मुरुगन नारायणस्वामी, सीईओ, सदर्न हेल्थ फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, ने कहा कि, SHFPL (मन्ना) मिलेट्स एवं मल्टीग्रेन न्यूट्रिशन फूड्स कंपनी है जिसने माताओं को अपने बच्चों के लिए स्वादिष्ट पौष्टिक भोजन परोसने में मदद करने का बीड़ा उठाया है। मन्ना गो ग्रेन क्रंचीज़ पौष्टिक तत्वों से भरपूर अनाज है, जिसके लॉन्च के साथ हमने यही कोशिश की है कि रोजाना पोषक तत्वों की पूर्ति के साथ बच्चे दिन-भर की व्यस्त दिनचर्या का आसानी से सामना कर सकें। इस प्रोडक्ट को हमारे पोषण विशेषज्ञों ने विशेष रूप से तैयार किया है, जिसके अंतर्गत 9 साबुत अनाज, असली फल, नट्स और चॉकलेट शामिल हैं, ताकि कुल मिलाकर बच्चों के शारीरिक विकास व प्रगति में मदद मिल सके। अपने इस प्रोडक्ट तथा लॉन्च कैंपेन के जरिए, कंपनी का लक्ष्य ऐसे बच्चों के लिए पोषक तत्वों से भरे स्वास्थ्यवर्धक नाश्ते की अहमियत को बढ़ाना है, जिनकी दिनचर्या बेहद व्यस्त है और उन्हें दिन भर अपने जोश व उत्साह को बरकरार रखने के लिए सेहतमंद ऊर्जा की जरूरत होती है।

मन्ना गो ग्रेन क्रंचीज़ को 4 अलग-अलग वेरिएंट्स – चोकोनट, नटी बडी, फ्रूट एंड नट (ब्लूबेरी) और फ्रूट एंड नट (रोज आमन्ड) में पेश किया गया है, जो देश भर में मौजूद स्टोर्स और हमारी वेबसाइट manafood.in के साथ-साथ अमेज़न, फ्लिपकार्ट और दूसरे ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।

Exit mobile version