Site icon Buziness Bytes Hindi

Manish Sisodia Bail Hearing: आज खत्म हो रही रिमांड, जमानत के लिए अदालत में पेशी

manish sisodiya

नई दिल्ली। ​मनीष सिसोदिया की पांच दिन की रिमांड आज शनिवार को खत्म हो जाएगी। आज सीबीआई मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू अदालत में पेश करेगी।
सीबीआई मुख्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किए गए हैं। मनीष सिसोदिया की पेशी को लेकर सीबीआई मुख्यालय के बाहर दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स और सीआरपीएफ को तैनात किया गया है।

रविवार को किया था गिरफ्तार

मनीष सिसोदिया को 2021-22 की रद्द हो चुकी शराब नीति तैयार करने और इसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार में करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। अदालत ने 27 फरवरी को सिसोदिया को सीबीआई की हिरासत में भेज दिया था ताकि सीबीआई को इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए किए जा रहे सवालों के सही जवाब मिल सके।

कोर्ट में पेशी जल्द, जमानत पर सुनवाई

कथित आबकारी मामले में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई होने को है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को अदालत ने मनीष सिसोदिया की पांच दिन की रिमांड दी थी जो आज खत्म होने को है। ऐसे में आज उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। सिसोदिया के वकील आज उनके बेल की मांग करेंगे, वहीं सीबीआई कुछ और दिन की रिमांड मांग सकती है। इस बीच खबर है कि प्रवर्तन निदेशालय भी सिसोदिया से पूछताछ की तैयारी कर रहा है।

Exit mobile version