मनीष सिसोदिया को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार और दिल्ली की आप सरकार के बीच घमासान और तेज़ होता जा रहा है, एक तरफ केंद्र जहाँ केंद्रीय एजेंसियों को सिसोदिया के खिलाफ अपना हथियार बनाये हुए वहीँ मनीष सिसोदिया भी भाजपा पर पर बढ़ बढ़कर हमले कर रहे हैं. सिसोदिया ने आज भाजपा पर एक हमला करता हुए उसे बच्चा चोर पार्टी तक कह दिया। दरअसल मथुरा के रेलवे स्टेशन पर एक बच्चा चोरी हुआ था जो भाजपा पार्षद के घर से बरामद हुआ और एक बड़े बच्चा चोर गैंग का पर्दा फाश हुआ था.
सिसोदिया ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि यह ‘बच्चा चोर पार्टी’ के लोग हमपर क्या ऊँगली उठाएंगे, सिसोदिया ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि ऑपरेशन लोटस के बाद भाजपा अब बच्चा चोरी करने पर आ गई है. सिसोदिया ने आगे कहा कि 14 घंटे तक मेरे घर में सीबीआई पता नहीं क्या ढूंढती रही, सीबीआई वाले कह रहे हैं कि सारा घर छान मारा सिसोदिया की पत्नी के कुछ गहने और छोटे से बच्चे के पैसे घर पर मिले। इनके नेताओं को खुद नहीं तय कर पा रहे हैं कि घोटाला कितने का बताया जाय, भाजपा का हर नेता अपनी फीगर लिए घूम रहा है. दरअसल भाजपा के सारे आरोप ही मनगढंत हैं.
Read also: Supreme Court Big Decision: बंद हुए बाबरी विध्वंस, गुजरात दंगों से जुड़े अवमानना के मामले
सिसोदिया ने कहा कि पहले यह लोग शराब शराब चिल्ला रहे थे, बात नहीं बानी तो अचूल स्कूल चिल्लाने लगे. सिसोदिया ने भाजपा नेताओं पर लानत भेजते हुए कहा यह लोग स्कूल बनवाने को भ्रष्टाचार मानते हैं. जिन स्कूलों की पूरी दुनिया तारीफ कर रही है उनमें इन्हें करप्शन नज़र आ रहा है. हमारे पास एक एक पाई का जवाब है, हम दिल्ली के बजट का 25 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च करते हैं। क्या भाजपा बताएगी कि उसके राज्यों में शिक्षा पर कितना खर्च हो रहा है. यह लोग तो शिक्षा को बेचने वाले लोग हैं इसलिए इनके राज्यों में सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं और प्राइवेट स्कूल खुल रहे हैं.
