Site icon Buziness Bytes Hindi

Gujarat Chunavi Dangal: सिसोदिया को गुजरात में दिख रही है AAP की लहर

गुजरात चुनाव में घोड़े खोल रही आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की परिवर्तन यात्रा का समापन हो चूका है और बात यात्रा के बाद किये जा रहे दावों की हो रही है. सिसोदिया के मुताबिक गुजरात में आम आदमी पार्टी की लहर चल रही है. सिसोदिया ने अपनी परिवर्तन यात्रा में गुजरात की 14 विधानसभा का दौरा किया, 6 जगह रोड शो किया और दर्जनों नुक्कड़ सभाएं की. सिसोदिया के मुताबिक इस दौरान लोगों का आम आदमी पार्टी को अपार स्नेह मिला. 

अपनी परिवर्तन यात्रा के समापन पर सिसोदिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने देखा कि पूरे गुजरात में परिवर्तन शब्द गूँज रहा है, गुजरात के हर वर्ग का आदमी परिवर्तन चाहता है, भाजपा के 27 साल के कुशासन से छुटकारा चाहता है. गुजरात के लोग आम आदमी पार्टी की ओर उम्मीद भरी नज़रों से देख रहे है, उन्हें यकीन है कि जिस तरह अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों का जीवन संवार दिया, पंजाब के लोगों का जीवन संवार रहे हैं वैसे ही गुजरात के लोगों का भी जीवन संवारेंगे। उन्हें लगता है कि सिर्फ केजरीवाल ही जनसमस्याओं का निपटारा कर सकते हैं, गरीबों कि कर्मचारियों की, व्यापारियों की भलाई के लिए कदम उठा सकते हैं. 

सिसोदिया ने कहा कि आज पूरे केजरीवाल की पहचान एक ऐसा नेता के रूप में हो रही है जिनके शब्दकोष में असंभव जैसा शब्द नहीं है, केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में असंभव लगने वाले कार्य बड़ी आसानी से कर डाले। क्योंकि आम आदमी पार्टी राजनीति करना नहीं जानती, वो सिर्फ काम करना जानती है और इसलिए असंभव जैसा कोई शब्द नहीं है. दरअसल अरविन्द केजरीवाल ‘सब कुछ हो सकता है’ की बात में विशवास रखते हैं एयर यही उनकी उनकी पहचान भी है. आम आदमी पार्टी ने जो दिल्ली में किया वहीँ अब पंजाब में कर रही है और अब गुजरात की बारी है.

Exit mobile version