अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर निर्माण डोनेशन पर मनीष सिसौदिया ने उठाये सवाल

उत्तर प्रदेशअयोध्या पहुंचकर राम मंदिर निर्माण डोनेशन पर मनीष सिसौदिया ने उठाये सवाल

Date:


अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर निर्माण डोनेशन पर मनीष सिसौदिया ने उठाये सवाल

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मंगलवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया तिरंगा यात्रा निकालने पहुंचे। इससे पहले वह मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान वह बीजेपी सरकार पर हमलावार दिखे। बोले, लोगों ने राम मंदिर के नाम पर डोनेशन दिया, यह उस डोनेशन को ये लोग खा गए। कहा कि नौकरी मांगने के लिए सूबे में महिलाओं को पहली बार सिर मुंडवाते हुए हमने देखा।

हनुमानगढ़ी में जाकर पूजा-अर्चना करने के बाद मनीष सिसोदिया ने हनुमान चालीसा का भी यहां पाठ किया। यहां इस मौके पर आयोजित एक भंडारे में भक्तों और साधु-संतों को मनीष सिसोदिया, एमपी संजय सिंह और आम आदमी पार्टी के स्टेट प्रेसिडेंट सभा जीत सिंह ने भोज परोसकर खिलाया व खुद भी उनके साथ बैठकर प्रसाद लिया।
आम आदमी पार्टी की यहां गुलाब बाड़ी से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह शहर के तमाम रास्तों से होते हुए गांधी पार्क पर जाकर समाप्त होनी है। आम आदमी पार्टी की यह तिरंगा यात्रा पूर्व में राजधानी लखनऊ, आगरा और नोएडा में निकाली जा चुकी है। आगरा शहर में कोविड लॉ के तहत मनीष सिसोदिया पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। स्थानीय प्रशासन का आरोप था कि उनकी यात्रा में निर्धारित लोगों से कही ज्यादा की संख्या में लोग शामिल थे।

Read also: राम मंदिर निर्माण के लिए दो दिन में मिला सौ करोड़ रूपये का सहयोग

मनीष सिसोदिया के अनुसार तिरंगा यात्रा में राष्ट्रवाद और हिंदुत्व दोनों है। सिसोदिया ने सरकार के समक्ष प्रश्न उठाये कि, कहां है स्वास्थ्य? कहां है एजुकेशन? कोरोना से हुई मृत्यु के आंकड़े भी सरकार के पास नहीं। सिसौदिया ने यह स्पष्अ कर दिया कि, आम आदमी पार्टी यूपी में किसी से गठबंधन नहीं करने जा रही।

गौर हो कि, उनकी इस यात्रा का विरोध भी किया जा रहा है। संतों ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि, राम का विरोध कर राष्ट्रभक्ति दिखाना ढकोसला है। मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की पूजा-पाठ को दिखावा संतों ने दिखावा करार दिया है।

Read also: इंदौर में राम मंदिर निर्माण रैली पर उपद्रव, 27 गिरफ्तार, चार पर धारा 307 लगी

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related