Site icon Buziness Bytes Hindi

मनीष पांडे ने अपने आईपीएल करियर का 16वां अर्धशतक जड़ा


मनीष पांडे ने अपने आईपीएल करियर का 16वां अर्धशतक जड़ा

शारजाह: इंडियन प्रीमियर लीग-2020 में 26 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 142 रन बनाए।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद को 24 रन पर सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (5) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद डेविड वॉर्नर ने मोर्चा थामा, लेकिन कप्तान वॉर्नर 30 गेंदों में 36 रन से ज्यादा नहीं बना सके।

इसके बाद मनीष पांडे-ऋद्धिमान साहा के बीच तीसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को संभाल लिया। मनीष पांडे ने अपने आईपीएल करियर का 16वां अर्धशतक जड़ा। मनीष पांडे 38 गेंदों में 51 आउट हुए, जबकि साहा ने 30 रन जुटाए। विपक्षी टीम की ओर से पैट कमिंस, कुलदीप यादव और आंद्रे रसेल को 1-1 सफलता हाथ लगी।

Exit mobile version