मणिपुर में कांग्रेस के प्रदेश कमिटी (MPCC) के अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम ने एकाएक अपने पद से इस्तीफा दे कर सबको चौंका दिया है। अगर सूत्रों की माने तो यह भी बताया जा रहा है ने कांग्रेस के आठ विधायक आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जोकि कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है, जिससे कांग्रेस जल्द नही उबर पाएगी ।
संसद का मानसून सत्र अभी शुरु ही हुआ था की बीच मे ही कांग्रेस पार्टी को बढ़ा झटका लगा है। मणिपुर में कांग्रेस के प्रदेश कमिटी (MPCC) के अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया है। खबर ये भी है की राज्य में कांग्रेस के आठ विधायक आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जिसके बाद मणिपुर मे कांग्रेस के हालात कुछ खास अच्छे नही रहेंगे, एकाएक प्रदेश कमिटी अध्यक्ष
का इस्तीफा देना, फिर 8 विधायकों का बीजेपी मे शामिल होने की खबर का आना, कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़े झटके की तरह है जिससे INC को उबरने में वक़्त लगेगा, फिलहाल कांग्रेस पार्टी के लिए ये जानना ज्यादा जरूरी है कि वो 8 विधायक कौन है उसके पश्चात ही वो अपने विधायकों और पार्टी को बचाने की नई रणनीति तैयार कर पाएगीI राजनीतिक जानकारों के मुताबिक कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के कमजोर होने से पार्टी को हर जगह टूट का खतरा दिख रहा हैं I

