मणिपुर: भीषण मुठभेड़ में 11 उग्रवादी ढेर, दो जवान घायल, एक की हालत गंभीर

नेशनलमणिपुर: भीषण मुठभेड़ में 11 उग्रवादी ढेर, दो जवान घायल, एक की...

Date:

मणिपुर में हिंसा का दौर एकबार फिर शुरू हो गया है, उग्रवादी संगठन एकबार फिर सर उठाने लगे हैं. ताज़ा घटनाक्रम में मणिपुर के जिरीबाम में सुरक्षा बलों के साथ एक भीषण मुठभेड़ में 11 संदिग्ध उग्रवादी सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए. अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक मणिपुर के जिरीबाम जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ कई घंटे चली मुठभेड़ में 11 संदिग्ध उग्रवादी ढेर हुए वहीँ CRPF के दो जवानों के भी घायल होने की खबर है.

सुरक्षा बल के अधिकारीयों ने बताया कि बोरोबेकरा उप-मंडल के जकुराडोर करोंग में हुई भारी गोलीबारी में सीआरपीएफ के दो जवान भी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि भारी हथियारों से लैस उग्रवादियों ने जकुराडोर करोंग में कई दुकानों को आग लगा दी, इसके अलावा कुछ घरों और पास के सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि पांच नागरिक अभी भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें पीछे हट रहे उग्रवादियों ने अगवा किया था या वे हमले के बाद छिपे हुए थे। उन्होंने बताया कि मारे गए लोगों के शवों को बोरोबेकरा पुलिस थाने लाया गया। उन्होंने बताया कि घायल हुए दो सीआरपीएफ कर्मियों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...