मंदना ने कहा-मुझे कोरोना नहीं आई इन्फेक्शन हुआ है

बॉलीवुडमंदना ने कहा-मुझे कोरोना नहीं आई इन्फेक्शन हुआ है

Date:


मंदना ने कहा-मुझे कोरोना नहीं आई इन्फेक्शन हुआ है

खबर उड़ी थी कि बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट मंदाना करीमी कोरोना की चपेट में आ गयी हैं| अब मंदाना करीमी ने इन अफवाहों का खंडन खुद सामने से आकर किया है कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं। उन्होंने यह बात इंस्टाग्राम लाइन पर साफ की कि उन्हें आई इन्फेक्शन हुआ है। उन्होंने फैन्स को यह भी कहा कि वह स्वस्थ है और उनके डॉक्टरों की मदद से खुद का ध्यान रख रही हैं।

एक्ट्रेस ने कहा है कि मेरे लाइव आने का यह कारण था कि आपमें से कुछ लोगों को मुझे लेकर चिंता जताई और पूछा कि क्या मुझे कोरोना वायरस हो गया है। आपकी चिंताओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। एक्ट्रेस ने कहा है कि मुझे कोरोना वायरस नहीं हुआ है। मुझे केवल आई इंफेक्शन हुआ है जिसका मैं अपने डॉक्टरों की देखरेख में ध्यान रख रही हूं।

https://www.instagram.com/p/CApA89fJKAS/

मंदाना ने बताया कि दोस्तों, किसी को भी कोई भी सुझाव देने से पहले खुद को एजुकेट करो। जब आप किसी भी तरह की बीमारी के लक्षणों के बारे में भी नहीं जानते हैं, तो आप वास्तव में एक डॉक्टर नहीं हो सकते हैं और आप धारणा नहीं बना सकते हैं।

मंदाना ने कहा कि आई इंफेक्शन संभवत: तब हुआ जब वह घर की सफाई कर रही थी, और गलती से उसकी आंख उसके हाथ से छू गई, जो केमिकल के संपर्क में थी। उन्होंने अपने घरों की सफाई के दौरान फैन्स को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा, ‘सुनिश्चित करें कि आप सावधान हैं क्योंकि यह आपके साथ हो सकता है। हम घर पर भी हैंड सेनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहते हैं। संभवत: इसने मेरी आंख से संपर्क में आया है और इसीलिए ऐसा हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...