Site icon Buziness Bytes Hindi

Breaking News Today: नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने वाले युवक की तलवार से गला काटकर हत्या,पूरे राजस्थान में तनाव

उदयपुर। नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि युवक ने नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। जिसके बाद से ही उसे लगातार धमकियां मिल रही थी। आज उसकी गला काटकर हत्या कर दी गई। धमकी मिलने के बाद से युवक ने डर के कारण अपनी दुकान भी नहीं खोली थी। धमकी मिलने के बाद मृतक कन्हैया लाल ने क्षेत्र के ही कुछ युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने समय रहते इस पर कोई ध्यान नहीं दिया ना ही कोई कार्रवाई की। युवक की हत्या की जिम्मेदारी समुदाय विशेष के युवकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पूरे उदयपुर और राजस्थान में तनाव बना हुआ है। लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से शांति की अपील की है। 

Read also: Shocking News Today: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद गर्भवती हुई कक्षा सात की छात्रा,तीन दोस्तों में बच्चा किसका!

सनसनीखेज हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट भी किया है। सीएम गहलोत ने कहा है कि उदयपुर की जघन्य हत्या की वो भर्त्सना करते हैं। इस घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपराध की पूरी तह तक जाएगी। मुख्यमंत्री गहलोत ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वो ऐसे जघन्य अपराध में लिप्त अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश करेंगे। मैं सभी से अपील करता हूं कि घटना का वीडियो शेयर कर माहौल ना खराब करें। वीडियो शेयर करने से समाज में घृणा फैलाने का उद्देश्य सफल होगा।

उदयपुर के धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में टेलरिंग दुकान चलाने वाले कन्हैयालाल की आज दिनदहाड़े गला काटकर हत्या कर दी। हमलावरों ने तलवार से गर्दन पर ऐसा वार किया कि कन्हैया की गर्दन धड़ से कटकर अलग हो गई। बताया जाता है कि दुकान में सात लोग काम करते हैं। इन लोगों में से किसी ने कन्हैयालाल पर हमला किया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसका साथी ईश्वर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर पूरे उदयपुर और राजस्थान में तनाव की स्थिति हो गई है। क्षेत्र के बाजार बंद हैं और लोगों में दहशत का माहौल है।

Read also: Bank Fraud In India: बैंकों के फ्रॉड पर खामोशी क्यों,एक साल में 83 हजार से अधिक बैंकिंग फ्रॉड

मृतक कन्हैयालाल ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल की। जिसको लेकर समुदाय विशेष के पक्ष में नाराजगी हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझाया और मामला रफा दफा कर दिया था। स्थिति सामान्य मानकर कन्हैयालाल आज दुकान पर पहुंचा तो अज्ञात हमलावरों ने उसकी गर्दन ही तलवार से काटकर अलग कर दी। घटना के बाद से क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया है।

Exit mobile version