ममता का पलटवार, अमित शाह को बताया वोटों का भूखा

फीचर्डममता का पलटवार, अमित शाह को बताया वोटों का भूखा

Date:


ममता का पलटवार, अमित शाह को बताया वोटों का भूखा

कोलकाता: गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। टीएमसी ने गृह मंत्री को याद दिलाया कि किस तरह से उनके लोगों ने कोलकाता में ईश्वर चंद विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ था और वह बंगाल की संस्कृति को पुन:स्थापित करने की बात कह रहे हैं। इसके अलावा टीएमसी ने शाह को भारत की समावेशिता के लिए खतरा बताया है।

तृणमूल कांग्रेस के नेता और बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा, “अमित शाह की प्राथमिकताएं अब भी स्पष्ट हैं, जब राज्य महामारी और प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। बंगाल, इस आदमी का चेहरा याद करो जो सिर्फ तुम्हारे वोटों का भूखा है और कुछ नहीं।”

तृणमूल कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल ने लिखा “अमित शाह, जो खुद को भारत की विशिष्टता खतरे में डालते हैं, वो बंगाल की संस्कृति को पुन:स्थापित करने की बात कह रहे हैं। क्या उन्हें याद नहीं वो ममता बनर्जी ही थीं जिन्होंने विद्यासागर जी की मूर्ति को पुन:स्थापित करवाया था जिन्हें उनके आदमियों ने उनके सामने ही तोड़ा था।

बता दें मंगलवार को वर्चुअल रैलीके दौरान शाह ने ममता पर निशाना साधते हुए कहा था कि पश्चिम बंगाल देश का एकमात्र राज्य है, जहां राजनीतिक हिंसा का कारोबार फल-फूल रहा है। जिस दिन भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी, उस दिन कुछ ही क्षणों में ‘आयुष्मान भारत’ योजना को लागू करेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...