ममता ने पीएम मोदी को बताया सबसे बड़ा दंगेबाज़

फीचर्डममता ने पीएम मोदी को बताया सबसे बड़ा दंगेबाज़

Date:


ममता ने पीएम मोदी को बताया सबसे बड़ा दंगेबाज़

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भाजपा और TMC के बीच ज़बरदस्त आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है और इस कोशिश भाषा मि मर्यादाओं को भी तिलांजलि दी जा रही है| इसी कड़ी में आज ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी को सबसे बड़ दंगाई बता डाला। इतना ही नहीं ममता ने कहा कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी खराब किस्मत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंतजार कर रही है।

झूठ और नफरत फैला रहे हैं मोदी और शाह
बनर्जी ने साहगंज में एक रैली में कहा कि मोदी और शाह पूरे देश में झूठ और नफरत फैला रहे हैं। नरेंद्र मोदी देश के सबसे बड़े दंगेबाज हैं, ट्रंप के साथ क्या हुआ, मोदी का भाग्य भी बदतर हो जाएगा। हिंसा से कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है।

बंगाल पर गुजरात शासन नहीं करेगा
बनर्जी ने आगे कहा, “मैं आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान गोलकीपर बनूंगी और भाजपा एक भी गोल नहीं कर पाएगी।” उन्होंने कहा कि सीबीआई ने उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी को जो समन जारी किया वह बंगाल की महिलाओं का अपमान था। बंगाल पर गुजरात शासन नहीं करेगा। मोदी बंगाल पर राज नहीं करेंगे। बंगाल पर गुंडे और बदमाश राज नहीं करेंगे।

क्रिकेटर मनोज तिवारी TMC में शामिल
इस दौरान क्रिकेटर मनोज तिवारी और मनाली डे, सायोनी घोष, जून मालिया और कंचन मल्लिक सहित कई बंगाली कलाकार बनर्जी की रैली के दौरान टीएमसी में शामिल हुए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...