Site icon Buziness Bytes Hindi

पूरे देश में भाजपा को हारते देखना चाहती हैं ममता बनर्जी


पूरे देश में भाजपा को हारते देखना चाहती हैं ममता बनर्जी

कोलकाता। मैं 2024 के चुनाव में भाजपा को पूरे देश में हारते देखना चाहती हूं। यह चाहत है पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जिनका दावा है कि 2022 में जिन राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं वहां पर भाजपा का सूर्यास्त आरंभ हो गया है।

Read also: ममता बनर्जी हिंदू विरोधी नहीं हो सकतीं, वह ब्राह्मण हैं

भारतीय जनता पार्टी पर लगातार कठोर होती जा रही ममता बनर्जी ने कोलकाता में सभा को संबोधित करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित जिन राज्यों में अगले साल चुनाव होने जा रहे हैं वहां पर भारतीय जनता पार्टी का सूर्यास्त होना शुरू हो गया है। ममता ने दावा किया की भाजपा के प्रति जनता का यह रूख जल्द ही पूरे देश में दिखाई देगा।

वही अनेक कांग्रेसीत्र नेताओं को अपनी पार्टी तृृणमूल कांग्रेस में शामिल कराने वाली ममता ने कांग्रेस नेतृत्व को नसीहत देते हुए कहा कि वह भगवा संगठन को लेकर बड़े-बड़े दावे करने की बजाये उनके खिलाफ सही तरीके से लड़े। ममता बनर्जी की कांग्रेस को दी गयी इस नसीहत के मायने राजनीतिक गलियारों में यह निकाले जा रहे हैं कि ममता अब यूपीए को समाप्त मानकर भाजपा के खिलाफ तीसरे मोर्चे का नेतृत्व खुद करना चाहती हैं।

Read also: कांग्रेस पार्टी जी-23 की मांग पर जल्द ही सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलायेगी : सुरजेवाला

गौरतलब है कि कुछ समय पहले राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार से मुलाकात करने के बाद ममता बनर्जी ने पत्रकारों से साफ तौर पर कहा था कि अब कोई यूपीए बाकी नहीं बचा है। ममता बनर्जी द्वारा हाल में ही अनेक राज्यों का दौरा करने और राजनीतिक दलों के प्रमुखों से मुलाकात करने से भी यह जाहिर हो रहा है कि वह यूपीए से अलग एक तीसरा मोर्चा तैयार करने का प्रयास कर रही हैं जो 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को टक्कर देने में सक्षम हो।

Exit mobile version