Site icon Buziness Bytes Hindi

ममता की हुंकार-कहा तानाशाही पर आमादा है केंद्र सरकार


ममता की हुंकार-कहा तानाशाही पर आमादा है केंद्र सरकार

पश्चिम बंगाल की CM और TMC की प्रमुख ममता बनर्जी आज (21 जुलाई) को शहीद दिवस मना रही हैं। TMC के गठन के बाद से हर साल 21 जुलाई को शहीद दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने वर्चुअल संबोधन दिया। उन्होने कहाने भाजपा देश को अंधकार में ले गई है, साथ ही उन्होने यह भी कहा केंद्र को सत्ता से बेदखल होने तक ‘खेला होबे

CM ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि बंगाल की जनता ने मां, माटी और मानुष को चुना है उन्होने धनबल को नकार दिया हौ। भाजपा तानाशाही के अलावा कुछ नहीं कर रही है।

ममता बनर्जी ने पेगासस जासूसी विवाद को लेकर भी मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार पेगासस के जरिए हमारी जासूसी करा रही है। जासूसी के लिए पैसे खर्च किया जा रहा हैं। मंत्रियों व जजों के नंबर डाले जा रहे हैं, पर इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है और हम पीछे हटने वालों मे से नही है ।

CM ममता बनर्जी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में सबने गंगा में तैरती लाशें देखी हैं। ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई लोगों की मौतें देखी हैं उसके बाद भी सरकार कहती है कि ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई है। ममता ने कहा कि केंद्र सरकार से सिर्फ बयानबाजी करती है। केंद्र ने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की भी कोई तैयारी नहीं की है ।

दिलीप घोष ने ममता के प्लान की आलोचना की

ममता ने कहा जब तक भाजपा को सत्ता से बेदखल नहीं करते तब तक ‘खेला होबे’। उन्होंने कहा कि हम अब 16 अगस्त को खेला दिवस मनाएंगे।

बंगाल के भाजपा सांसद कार्यकर्ताओंकी हत्या को लेकर राजघाट पर देंगे धरना

ममता बनर्जी ने कहा, ”देश की स्थिति चिंताजनक है। मोदी जी आप बुरा मत मानिए, मैं आपकी व्यक्तिगत आलोचना नहीं कर रही हूँ, पर आप करते हैं। आपको सिर्फ एकमात्र चिंता अपनी पार्टी है, जबकि हम देश का विकास करने मे यकीन रखते है ।

Exit mobile version