Site icon Buziness Bytes Hindi

Rashtrapati Chunav 2022: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर प्रधानमंत्री मोदी सहित ममता बनर्जी ने दी बधाई

नई दिल्ली। देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनने पर प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी है। राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री मोदी के अलावा द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने वालों में तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और राष्ट्रपति पद के विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिंह भी शामिल है। विपक्ष से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिंह ने भी द्रौपदी मुर्मू केा देश का राष्ट्रपति बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऐसे समय में जब देश की 1.3 अरब जनता भारत की आजादी का अमृत महोत्सव मना रही हैं, पूर्वी भारत के सुदूर हिस्से में पैदा हुईं एक आदिवासी समुदाय की भारत की बेटी को हमारा राष्ट्रपति चुना गया है। 

Read also: Arvind Kejriwal Singapore Visit: दिल्ली के उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के सिंगापुर दौरे को नहीं दी अनुमति,आप का केंद्र पर हमला

विपक्ष के उम्‍मीदवार यशवंत सिन्‍हा ने भी अपनी बधाई दी है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वो गांवों, गरीबों, वंचितों के कल्याण के लिए काम करने में हमेशा से सक्रिय रही हैं। उनके बीच से उठकर द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचीं हैं। यह भारत के लोकतंत्र की शक्ति का प्रमाण है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति बनाए जाने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान के आदर्शों की रक्षा करने और हमारे लोकतंत्र के संरक्षक होने के लिए देश ईमानदारी से आपको एक प्रमुख के रूप में देखेगा। खासकर जब राष्ट्र इतने सारे मतभेदों से त्रस्त है।

Exit mobile version