Site icon Buziness Bytes Hindi

बीजेपी के नक्शेकदम पर ममता बनर्जी


बीजेपी के नक्शेकदम पर ममता बनर्जी

TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने बीजेपी के नक्शेकदम पर चलते हुए पार्टी में एक व्यक्ति एक पद का फॉर्मूला तय किया है। इसके अंतर्गत कई नामी मंत्रियों से पार्टी जिलाध्यक्ष का पद भी ले लिया गया है। साथ ही बड़े जिलों में संगठन को छोटी इकाइयों में कर दिया गया है। पार्टी जिलाध्यक्ष पद से हटाए गए कुछ नामों में TMC सांसद महुआ मोइत्रा का नाम भी है। महुओ मोइत्रा नादिया जिले में में पार्टी अध्यक्ष के पड़ पर काबिज थी ।

इसके अलावा वन मंत्री ज्योतिप्रियो मुलिक को उत्तरी 24 परगना से, सिंचाई मंत्री सुमन महापात्रा को पूर्वी मिदनापुर से, सहकारिता मंत्री अरुप रॉय को हावड़ा व् एक और मंत्री पुलक रॉय को हावड़ा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है |

भारत बना संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष, परिषद की अध्यक्षता करने वाले मोदी होंगे पहले पीएम

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की तरफ से बताया गया है कि यह बदलाव नगर निकाय के साथ पंचायत चुनाव 2023 व् 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई में राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर(पीके) और CM ममता बनर्जी ने Calcutta में कुछ बदलावों को लेकर बात की थी। एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक यह बैठक करीब तीन घंटे तक चली यह मीटिंग दक्षिणी calcutta स्थित कालीघाट में CM आवास पर हुई। इस दौरान ममता के भतीजे और TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी वहाँ मौजूद थे।

अटल बिहारी वाजपेयी के संदेशों को डिजिटल माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएगी बीजेपी

नए तौर तरीकों के आधार पर कोलकाता जैसे बड़े प्रशासनिक जिलों को अलग-अलग संगठनात्मक इकाइयों और समितियों में बांट दिया गया है। इनमें से हर एक का अपना अध्यक्ष होगा। पार्टी के एक और अन्य वरिष्ठ नेता के हिसाब से हालांकि विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 292 में से कुल 213 सीटों पर जीत का परचम लहराया था । इसके बावजूद कुछ जिलों में पार्टी का प्रदर्शन खास अच्छा नहीं था। उन्होंने बताया कि नया सेटअप इस तरह से तैयार किया गया है कि स्थानीय स्तर पर रणनीति को बढ़िया से लागू किया जा सके।

Exit mobile version