Site icon Buziness Bytes Hindi

ममता बनर्जी ने मोदी से मांगी ऑक्सीजन और वैक्सीन


ममता बनर्जी ने मोदी से मांगी ऑक्सीजन और वैक्सीन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनावी जंग के बीच बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बाद राज्य दवाइयों, ऑक्सीजन और बेड की कमी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। राज्य में वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं की संभावित कमी का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर वैक्सीन, दवाओं और ऑक्सीजन की तेजी से सप्लाई करने की अपील की है। उन्होंने कोरोना वैक्सीन की 5.4 करोड़ खुराक और देने की गुज़ारिश की है।

मोदी को लिखा पत्र
ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि रेमडेसिविर और टोसीलीज्यूमैब दवाओं और ऑक्सीजन की सप्लाई तेज़ी से और जल्द से जल्द की जाए।शनिवार को सामने आए 7,713 नए मामलों के साथ अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,51,508 हो गई है।

Exit mobile version