सपा मुख्यालय में ममता-अखिलेश की प्रेस कांफ्रेंस: चेकिंग देख चकराए पत्रकार, तीन स्तर पर जांच के बाद मिल रही एंट्री

विधानसभा चुनावसपा मुख्यालय में ममता-अखिलेश की प्रेस कांफ्रेंस: चेकिंग देख चकराए पत्रकार, तीन...

Date:


सपा मुख्यालय में ममता-अखिलेश की प्रेस कांफ्रेंस: चेकिंग देख चकराए पत्रकार, तीन स्तर पर जांच के बाद मिल रही एंट्री

लखनऊ। Mamta-Akhilesh press conference – पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर समाजवादी पार्टी की तरफ से जो सुरक्षा व्यवस्था की गई है वह काफी चौंकाने वाली है। पत्रकारों की भी तीन स्तर पर जांच हो रही है उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस वाली जगह पर जाने दिया जा रहा है। गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने काफी पहले ही समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया था। मंगलवार को akhilesh के साथ इसका औपचारिक ऐलान कर देंगी।

Read also: ममता बनर्जी को मुंबई की अदालत में पेश होने का निर्देश

सपा मुख्यालय में ममता-अखिलेश की प्रेस कांफ्रेंस: चेकिंग देख चकराए पत्रकार, तीन स्तर पर जांच के बाद मिल रही एंट्री

तीन स्तर पर चेकिंग

समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रवेश करते ही मेन गेट पर पत्रकारों से आईडी कार्ड और अगर उनके साथ कैमरा है तो कैमरे की भी चेकिंग की जा रही है। कैमरे में क्या रिकॉर्ड है यह भी देखा जा रहा है। उसके बाद एंट्री करते ही गेट के अंदर सुरक्षाकर्मियों की एक और फौज है वहां पर भी वही प्रक्रिया अपनाई जा रही है। वहां से चेकिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थल पर भी सुरक्षाकर्मी जाट प्रक्रिया को पूरी करने के बाद ही आगे जाने दे रहे हैं। इसके अलावा अगर किसी पत्रकार के पास संस्थान से जारी आईडी कार्ड नहीं है तो उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। काफी लंबे समय से समाजवादी पार्टी को कवर कर रहे पत्रकार जिनको यहां का हर सुरक्षाकर्मी से लेकर के हर छोटा-बड़ा नेता और कार्यालय का कर्मचारी पहचानता है, उनको भी बिना आईडी कार्ड के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। लंबे समय से समाजवादी पार्टी को कवर कर रहे पत्रकारों ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि तीन स्तर पर चेकिंग की जा रही है।

ये हो सकता है कारण

सपा कार्यालय में सुरक्षा को लेकर के इतनी मुस्तैदी के पीछे यह कारण माना जा रहा है कि एक तो ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं। जिनके आने के बाद पत्रकारों की एक बड़ी भीड़ इकट्ठा हो जाती है। ऐसे में कई ऐसे लोग भी आ जाते हैं जो पत्रकार नहीं होते हैं और वह पत्रकारों के नाम पर इंट्री कर लेते हैं। इसके अलावा कोविड-19 नियमों का पालन कराया जा रहा है।

सपा मुख्यालय में ममता-अखिलेश की प्रेस कांफ्रेंस: चेकिंग देख चकराए पत्रकार, तीन स्तर पर जांच के बाद मिल रही एंट्री

Read also: पूरे देश में भाजपा को हारते देखना चाहती हैं ममता बनर्जी

ये हो सकता है ऐलान

ममता बनर्जी समाजवादी पार्टी के मंच से यूपी में एंट्री करना चाह रही हैं। उनके सामने 2024 नजर आ रहा है जिसमें वह खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष का चेहरा साबित करना चाहती हैं। ऐसे में इस प्रेस कांफ्रेंस के जरिए ममता बनर्जी यह ऐलान कर सकते हैं कि वह बनारस और गोरखपुर में भी समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करेंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related