विपक्षी पार्टियां अक्सर आरोप लगाती हैं कि भाजपा में जाने के बाद हर भ्रष्टाचारी पाक साफ़ हो जाता है, पहले उसपर चाहे जितने मुक़दमे लगे हों, ED-सीबीआई के छापे पड़े हों मगर भाजपा जॉइन करते ही उसके सारे पाप धुल जाते हैं, भाजपा की वाशिंग में उसके सारे दाग़ साफ़ हो जाते हैं। लेकिन आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सार्वजानिक रूप से डेमो करके दिखाया कि भाजपा की वाशिंग मशीन में कैसे सफाई होती है.
सोशल मीडिया पर अनोखे विरोध प्रदर्शन की चर्चा
ममता बनर्जी का ये अनोखा डेमो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है, भाजपा के प्रति विरोध का उनका ये अनोखा अंदाज़ लोगों को पसंद आ रहा है. दरअसल कोलकाता में भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ आयोजित एक धरने में स्टेज पर “बीजेपी वॉशिंग मशीन” के नाम से एक वॉशिंग मशीन में ममता बनर्जी काला कपडा डालती हैं और कुछ देर बाद मशीन से काला कपडा सफ़ेद बनकर निकलता है. ममता बनर्जी इस अनोखे विरोध प्रदर्शन के ज़रिये भ्रष्टाचार के आरोपों नेताओं के भाजपा में शामिल होते ही दोषमुक्त होने पर तंज कस रही थीं.
केंद्र पर लगाए ये आरोप
TMC ने अपने आधकारिक ट्विटर हैंडल पर इस विरोध प्रदर्शन का वीडियो भी जारी किया. धरने में एलपीजी की बढ़ती कीमतों, राज्य सरकार का फंड रोकने और ED-सीबीआई के दुरुपयोग को लेकर आवाज बुलंद की गई.मुख्यमंत्री बनर्जी ने इस मौके पर कहा कि ED-सीबीआई-इनकम टैक्स जैसी केंद्रीय एजेंसियां विपक्षी नेताओं को तो परेशान कर रही है लेकिन भाजपा में शामिल होने वाले किसी नेता के खिलाफ हाथ नहीं डालतीं। ममता ने कहा कि भाजपा एक वाशिंग बन गयी है.
