Congress News : खड़गे ने संभाला अध्यक्ष पद, सोनिया युग की समाप्ति

पॉलिटिक्सCongress News : खड़गे ने संभाला अध्यक्ष पद, सोनिया युग की समाप्ति

Date:

कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज आधिकारिक रूप से कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक भव्य प्रोग्राम में पद को संभाल लिया है, इस मौके पर पार्टी की कार्यवाहक अध्यक्ष रही सोनिया गाँधी ने कहा आज मैं बड़ी राहत महसूस कर रही हूँ, मैं आज एक बड़ी ज़िम्मेदारी से आज़ाद हो रही हूँ. आज पहले मल्लिकार्जुन खरगे को औपचारिक रूप से निर्वाचन प्रमाणपत्र पत्र सौंपा गया, उसके बाद उन्होंने अपना पदभार संभाला, राहुल गाँधी और प्रियंका वाड्रा भी वहां पर मौजूद थे.

पदभार ग्रहण करने से पहले खरगे राजघाट गए और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. उसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को भी उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की. पदभार ग्रहण करने से पहले मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की. बता दें कि सोनिया गांधी के अध्यक्ष पद पर 24 वर्ष के कार्यकाल के बाद गैर-गांधी खरगे को पार्टी की बागडोर मिली है. दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले खरगे ने पिछले दिनों 17 अक्टूबर को हुए चुनाव में शशि थरूर को हराया था. कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में यह छठा मौका है जब अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ.

मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस अध्यक्ष का पद ऐसे समय में संभाला है जब हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव सिर पर हैं। इसके अलावा राजस्थान का सियासी संकट अभी चुनौती बनकर खड़ा हुआ है, वहां गहलोत और सचिन पायलट का क्या भविष्य होगा यह खरगे को तय करना है, इसके साथ ही 2024 का लोकसभा चुनाव उनके लिए सबसे बड़ा इम्तेहान होगा. 2023 में कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभाओं के चुनाव भी है. खरगे के आज औपचारिक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद से कांग्रेस पार्टी में गाँधी परिवार के दौर की समाप्ति हुई है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related