Site icon Buziness Bytes Hindi

मलयालम एक्टर प्रबेश चकलाकल की शूटिंग के दौरान मौत


मलयालम एक्टर प्रबेश चकलाकल की शूटिंग के दौरान मौत

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। मलयालम एक्टर प्रबेश चकलाकल की एक शूटिंग के दौरान ही मौत हो गई है। मौत के वक्त प्रबेश चकलाकल केरल को कोच्चि में एक शूटिंग के दौरान ही हो गई। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो 44वर्षीय मलयालम एक्टर एक यू-ट्यूब चैनल कोच्चिन कॉलेज के लिए वीडियो शूट कर रहे थे। इसी दौरान एक्टर की हालत खराब हुई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक्टर ने दम तोड़ दिया। इस बारे में समकालिक मलयालम की एक रिपोर्ट के हवाले से जानकारी सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि एक्टर एक अवेयरनेस प्रोग्राम के लिए शूटिंग कर रहे थे। जो केरल के वेस्ट मैनेजमेंट प्रोग्राम के ऊपर आधारित थी। इस वीडियो के जरिए लोगों को वेस्ट को मैनेजमेंट करने के गुर सीखाए जाने वाले थे। इस वीडियो में प्रबेश चकलाकल एक विदेशी नागरिक के किरदार में नजर आने वाले थे। जो क्षेत्र की खूबसूरती के बीच कचरे की जगहों पर लोगों का ध्यान खींचता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टेलीसीरीज की शूटिंग पूरी होने के बाद एक्टर ने पूरी टीम के साथ मस्ती की और कुछ फोटोज भी क्लिक करवाई थी। जिसके बाद अचानक उनकी हालत खराब होने लगी।

सामने आई जानकारी के मुताबिक प्रबेश चकलाकल ने ये बात अपने वीडियोग्राफर को बताई और एक ग्लास पानी मांगा। पानी पीते ही तुरंत मौके पर प्रबेश चकलाकल एकदम गिर पड़े और उनकी मृत्यु हो गई। प्रबेश चकलाकल को वहां मौजूद बाकी लोगों ने तुरंत भागकर अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश भी की। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक्टर ने अंतिम सांस ले ली थी। मलयालम एक्टर अपने पीछे अपने पिता जोसेफ, पत्नी जैनी और एक बेटी तान्या को छोड़ गए हैं। इसके बाद एक्टर का पास के चर्च में दफन किया गया है। प्रबेश चकलाकल जाने-माने एक्टर थे जो कई टेलीफिल्मस में नजर आ चुके थे।

Exit mobile version