लाइफस्टाइल डेस्क। Malana Village Story – अपने कई ऐसे गांव के बारे में सुना होगा जो की काफी अलग और अनोखे है, लेकिन क्या अपने कभी ऐसे गांव के बारे में सुना है जहां कुछ भी छू नहीं सकते। जी, हाँ अगर अपने यहां किसी भी चीज को छू लिया चाहे वो मंदिर हो , घर हो, कोई दुकान हो और चाहे वो इंसान क्यों न हो, तो आपको 1000 रुपए का जुर्माना अदा करना होगा। इस गांव का नाम है मलाणा, जो की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में है।
Read also: हिमाचल प्रदेश के ये ट्रैक्स है बेहद खास, एक बार दोस्तों के साथ जरूर जाए यहां
मलाणा की इन्ही विचित्र मान्यताओं के कारण पर्यटक यहां आते है, लेकिन यहां कोई रुकने की व्यवस्था नहीं है। जो भी पर्यटक यहां आते है वे गांव के बाहर टेंट बनाकर रुकते हैं। इसके अलावा, यहां नोटिस बोर्ड भी लगवाये गये हैं, जिसमें लिखा है कि गांव की किसी भी चीज को छूने पर जुर्माना अदा करना होगा। है न विचित्र ?
सूत्रों के मुताबिक, मलाणा में दो हजार वर्ष पुरानी विश्व की पहली लोकतांत्रिक व्यवस्था आज भी है साथ ही यहां के निवासी खुद को सिकंदर की सेना के वंशज मानते हैं। मलाणा की भाषा काफी अनोखी है और रीति-रिवाज भी अलग हैं साथ ही ये एक इकलौता गांव है जहां अकबर की पूजा की जाती है।
Read also: हिमाचल प्रदेश की इन सुंदर झीलों को देख कर आपका दिल हो जायेगा खुश
आपकी जानकरी के लिए बता दे अगर आप यहां की किसी भी दुकान में जाकर कुछ सामान लेते है तो दुकानदार अपने हाथ से आपको सामान नहीं देगा और न ही आप अपने हाथ से पैसे दे सकते हैं बल्कि आपको दुकान के काउंटर पर पैसे रखने होंगे और दुकानदार भी काउंटर पर ही सामान रखेगा।
हिमाचल प्रदेश का ये गांव है तो विचित्र लेकिन साथ ही काफी खूबसूरत भी है। अगर आप कभी भी हिमाचल प्रदेश जाएं तो मलाणा गांव में जरूर जाएं, यकीन मानिए काफी अलग अनुभव मिलेगा।

