Site icon Buziness Bytes Hindi

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पूरे भारत में ‘वन इंडिया वन गोल्ड रेट’ पहल की शुरुआत की


मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पूरे भारत में ‘वन इंडिया वन गोल्ड रेट’ पहल की शुरुआत की

 देश में सोने एवं हीरे के आभूषणों के सबसे बड़े रिटेल चेन में से एक, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने आज ‘वन इंडिया वन गोल्ड रेट’ पहल की शुरुआत की। यह इस ब्रांड द्वारा शुरू की गई एक अनोखी पहल है, जिसके जरिए देश भर में इस ब्रांड के सभी स्टोर्स पर ग्राहकों को सोने की एक-समान क़ीमत का प्रस्ताव दिया जाता है।

‘वन इंडिया वन गोल्ड रेट’ के तहत, देश भर के ग्राहकों को 100% BIS हॉलमार्क वाले तथा जिम्मेदार स्रोतों से प्राप्त सोने की उचित मूल्य पर खरीदारी का अवसर मिलता है। इस पहल का उद्देश्य इस कारोबार को पारदर्शी बनाना तथा सभी के लिए समान अवसर उपलब्ध कराना है, जिसमें ग्राहकों के हितों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई है।

देश भर के सभी ज्वैलर्स द्वारा निर्धारित बैंकों से पारदर्शी और एक-समान दर पर सोना खरीदा जाता है, लेकिन सभी राज्यों में सोने के बने आभूषणों को अलग-अलग क़ीमतों पर बेचा जाता है। क़ीमतों में अंतर से आभूषणों का उपयोग करने वाले ग्राहकों को कोई फायदा नहीं होता है। उदाहरण के तौर पर, कुछ मामलों में देखा जाए तो देश के अलग-अलग राज्यों में सोने की अधिकतम तथा न्यूनतम क़ीमतों के बीच 390 रुपये प्रति ग्राम का अंतर होता है। मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने इस समस्या को दूर करने तथा देश भर में सोने के आभूषण खरीदारों के हितों की रक्षा के लिए वन इंडिया वन गोल्ड रेट नीति पर अमल किया है।

मालाबार ग्रुप के चेयरमैन, अहमद एम.पी. ने इस अनोखी पहल के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “हालांकि कोविड-19 महामारी की वजह से अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर उथल-पुथल जारी है, लेकिन इसके बावजूद सोने की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे पता चलता है कि भारतीय ग्राहक बचत करने और जमा-पूंजी को बढ़ाने के साधन के रूप में सोने को काफी अधिक पसंद करते हैं, और ग्राहकों को इस पीली धातु से बेहद लगाव है। ‘वन इंडिया वन गोल्ड रेट’ की हमारी इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों के हितों की रक्षा करना है, जिसके जरिए उन्हें शुद्धता के साथ समझौता किए बिना एक-समान क़ीमत पर सोने की खरीदारी का अवसर मिलता है। सोना सदियों से भारतीय परंपरा का एक हिस्सा रहा है और सभी शुभ अवसरों पर लोग इसकी खरीदारी करते हैं। हालांकि, सोना सही मायने में शुभ हो, इसके लिए जरूरी है कि हितधारकों के शोषण के बिना पूरी जिम्मेदारी के साथ सोने की खरीद की जाए। उपभोक्ताओं का हित, कारोबार में पारदर्शिता तथा स्थायी एवं समावेशी विकास – ये मालाबार के बुनियादी सिद्धांत हैं और हम इनका पालन करते हैं। हम अपने ग्राहकों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और यह इसी दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है।”

‘वन इंडिया वन गोल्ड रेट’ कोई ऑफ़र कैंपेन नहीं है। वास्तव में यह मालाबार प्रॉमिस का एक हिस्सा है, जो मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के ग्राहकों को सुविधाजनक तरीके से और मन की शांति के साथ आभूषणों की खरीदारी का अनुभव प्रदान करता है। यह ग्राहकों को आभूषणों की खरीद पर आजीवन सुरक्षा भी प्रदान करता है। इसके अलावा, एक्सचेंज पर 0% की कटौती, बायबैक पर सर्वोत्तम मूल्य जैसी सभी मौजूदा सुविधाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।

Exit mobile version