रसोई Bytes: नवरात्रि व्रत के लिए बनाएं मखाने के लड्डू, खूब एनर्जी मिलेगी !

रसोई Bytesरसोई Bytes: नवरात्रि व्रत के लिए बनाएं मखाने के लड्डू, खूब एनर्जी...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Makhane Ke Laddu Recipe – नवरात्रि के नौ दिनों के व्रत में एनर्जी की कमी होने लगती है, वैसे तो लोग कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, आलू और साबुदाने का सेवन करते ही है। लेकिन इन्हे बनाने में समय लगता है तो क्यों न आप मखाने के लड्डू बनाएं, ये रेडी टू ईट होंगे। आपको इन्हे खाने से काफी एनर्जी मिलेगी, चलिए जानते है इसकी रेसिपी। 

मखाने के लड्डू सामग्री – 100 ग्राम मखाना,  50 ग्राम काजू, 50 ग्राम बादाम, गोला या सूखा नारियल, 4 चम्मच देसी घी, 2 चम्मच बारीक कटे पिस्ता, बारीक कटा हुआ किशमिश, 2 चम्मच सफेद तिल, 200 ग्राम गुड़, आधा कप पानी, और इलायची पाउडर।

मखाने के लड्डू की रेसिपी (Makhane Ke Laddu Recipe) –

पहले कडाही में एक चम्मच देसी घी डालें और मखाने को अच्छे से भूनें, फिर किसी प्लेट में निकाल लें। थोड़ा ठंडे कर ले और मिक्सी के जार में डालकर पीसकर पाउडर बना लें। अब फिर कड़ाही को गर्म करें इसमें काजू और बादाम को ड्राई रोस्ट करें और गैस बंद कर सूखे नारियल के बुरादे को भी ड्राई रोस्ट कर लें। अब इन सबको निकालकर ठंडा कर लें और महीन पीस लें। अब मखाने और पिसे हुए ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर एक बाउल में रख लें साथ में तिल, इलायची पाउडर और बचे हुए ड्राई रोस्ट फ्रूट्स को काटकर अच्छे से मिला ले। 

इसके बाद, कड़ाही गर्म करें और इसमे गुड़ डालें और पानी डालकर इसे पिघलाएं। गुड़ पिघल जाए और इसमे उबाल आने लगे तो गैस हल्का धीमा करे, इस  चाशनी को एक तार की चाशनी ना बन जाए तब तक उबलाते रहें। चाशनी तार जैसी फैल रही है तब मखाने का सारा मिश्रण डालकर गैस बंद कर दें और अच्छी तरह से मिला लें। अब थोड़ा इसे ठंडा होने दे फिर इसके लड्डू तैयार कर लें। इन लड्डुओं को किसी एयर टाइट डिब्बे में रखे। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related