कहते हैं कि अगर जिंदगी में अच्छे दोस्त मिल जाएं तो जिंदगी बेहतर हो जाती है। दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो बिना किसी मतलब के चलता है। इस बार फ्रेंडशिप डे को खास मनाने के लिए हम आपको कुछ ऐसी फिल्में बताएंगे जिन्हें आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर देख सकते हैं और अपने दिन को खास बना सकते हैं।
दोस्ताना’
फिल्म ‘दोस्ताना’ बॉलीवुड की रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में से एक है। इसकी कहानी भी बेहद खास है. एक बेहतरीन कॉन्सेप्ट और दोस्ती को बड़े पर्दे पर पेश करने वाली फिल्म ‘दोस्ताना’ में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा ने शानदार अभिनय किया है। अगर आपको दोस्तों के साथ कॉमेडी फिल्में देखना पसंद है तो आप यह फिल्म देख सकते हैं।
रॉक ऑन’
फिल्म ‘रॉक ऑन’ में फरहान अख्तर, पूरब कोहली, अर्जुन रामपाल और ल्यूक केनी ने एक ऐसी दोस्ती का किरदार निभाया है जो कभी नहीं टूटती। फिल्म ‘रॉक ऑन’ का संगीत भी इतना धमाकेदार था कि आज भी लोग इसके गानों को खुद से जोड़कर सुनते रहते हैं। इस फिल्म में आपको दोस्ती और प्यार देखने को मिलेगा.
ये जवानी है दीवानी’
इस फिल्म में आपको कॉलेज की दोस्ती से लेकर प्यार तक का सफर देखने को मिलेगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने जबरदस्त एक्टिंग की है. यह फिल्म आज भी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. इस फिल्म में रणबीर और दीपिका के साथ आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन भी नजर आए थे. आप इस फिल्म को अपने सभी दोस्तों के साथ देख सकते हैं और अपने कॉलेज के दिनों को याद कर सकते हैं।
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’
ऋतिक रोशन, अभय देओल, फरहान अख्तर, कैटरीना कैफ और कल्कि कोचलिन स्टारर ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की कहानी तीन दोस्तों के बारे में है जो स्कूल में एक साथ दुनिया घूमने का वादा करते हैं। इसके बाद जब तीनों जिंदगी में कुछ हासिल कर लेते हैं तो दुनिया घूमने निकल पड़ते हैं। पूरी फिल्म में आपको दोस्ती देखने को मिलेगी.
‘3 ईडियट्स’
आमिर खान, शरमन जोशी, आर माधवन और करीना कपूर स्टारर फिल्म 3 इडियट बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। 2009 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, यह फिल्म इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन दोस्तों के जीवन का वर्णन करती है। इस फ्रेंडशिप डे पर आप यह फिल्म अपने दोस्तों के साथ देख सकते हैं।
इन सभी फिल्मों को आप अपने दोस्तों के साथ देख सकते हैं और फ्रेंडशिप डे को खास बना सकते हैं।
