रसोई Bytes :फूलों की मदद से घर में बनाएं ये शानदार आइसक्रीम

रसोई Bytesरसोई Bytes :फूलों की मदद से घर में बनाएं ये शानदार आइसक्रीम

Date:

घर के बगीचे में खूबसूरत और खूबसूरत फूलों को देखकर हर किसी का मन खुश हो जाता है। इसलिए कई लोग घर के किचन गार्डन में गुलाब, चमेली, लैवेंडर, गेंदा आदि फूलों के पौधे लगाते रहते हैं।

ऐसे में अगर आपसे कहा जाए कि आप बगीचे में मौजूद कुछ फूलों की मदद से स्वादिष्ट आइसक्रीम बनाना जानते हैं, तो आपका जवाब क्या होगा?

जी हां हम आपको 3 ऐसी बेहतरीन आइसक्रीम रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो फूलों से बनाई जा सकती हैं। एक बार जब आप इन आइसक्रीम का स्वाद चख लेंगे तो आप इन्हें बार-बार बनाना चाहेंगे. जब आप ये आइसक्रीम अपने घर के बच्चो को खिलाएँगी तो वो बाहर की आइसक्रीम खाना भूल जायेंगे .

गुलाब के फूलों से बनाएं आइसक्रीम

सामग्री

गुलाब के फूल- 2, बादाम- 1/2 कप बारीक कटे, दूध- 2 कप, चीनी पाउडर- 1/2 कप, मक्के का आटा- 1/2 चम्मच, क्रीम- 1/2 कप, फूड कलर- 1 चुटकी, सूखे मेवे – 2 टीबीएसपी

कैसे बनाना है

  • सबसे पहले कॉर्नफ्लोर ले . फिर उसके दूध डालकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें.
  • जब तक वो भीग रहा है आप एक पैन में करीब 1 दूध डालकर गर्म कर ले .
    गर्म होने के बाद इसमें कॉर्नफ्लोर-दूध का मिश्रण, चीनी और गुलाब की पत्तियां डालें और करीब 10 मिनट बाद गैस बंद कर दें.
    ठंडा होने पर गुलाब की पत्तियों को अलग कर लें। – अब इसमें क्रीम, फूड कलर और बादाम डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • अब इस मिश्रण को आइसक्रीम कंटेनर में डालें और बराबर कर लें. – इसके बाद ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें.

लैवेंडर के फूलों से बनाएं आइसक्रीम

सामग्री

लैवेंडर फूल – 2, कस्टर्ड – 1 कप, दूध – 1 कप, चीनी – 1/2 कप, क्रीम – 1/2 कप, फूड कलर – 1 चुटकी, सूखे मेवे – 2 चम्मच

कैसे बनाना है

सबसे पहले दूध और चीनी में कस्टर्ड डालकर अच्छे से मिला लीजिए. (लस्सी बनाते समय न करें ये गलतियां)

  • इसके बाद दूध में लैवेंडर के फूल डालकर अच्छे से उबालें और छान लें.
  • अब इस दूध में कस्टर्ड मिश्रण डालकर अच्छे से मिलाएं और ठंडा होने के लिए रख दें.
  • इसके बाद इसमें फूड कलर और क्रीम डालकर अच्छे से मिला लें और एक कंटेनर में रख दें.
  • अब इसमें अच्छे से ड्राई फ्रूट्स डालें और आइसक्रीम को सेट होने के लिए फ्रिज में रख दें.

सूरजमुखी के फूलों से आइसक्रीम बनाएं

सामग्री

सूरजमुखी के फूल – 2, कस्टर्ड – 1 कप, दूध – 1 कप, चीनी – 1/2 कप, क्रीम – 1/2 कप, फूड कलर – 1 चुटकी, सूखे मेवे – 2 चम्मच

कैसे बनाना है

  • सबसे पहले सूरजमुखी की पंखुड़ियों को अच्छे से साफ करे .
  • इसके बाद दूध में सूरजमुखी की पंखुड़ियां डालकर अच्छे से उबाल लें और उबलने के बाद अच्छे से छान लें.
  • अब इस दूध में कस्टर्ड डालकर अच्छे से मिलाएं और ठंडा होने के लिए रख दें.
  • इसके बाद मिश्रण में फूड कलर और क्रीम डालकर अच्छे से मिलाएं और कंटेनर में रख दें.
  • अब इसमें ड्राई फ्रूट्स डाल कर सेट होने के लिए फ्रिज में रख दें.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related