Site icon Buziness Bytes Hindi

आज घर पर बनाये पापड़ की सब्जी, ये रही रेसिपी


आज घर पर बनाये पापड़ की सब्जी, ये रही रेसिपी

आज आप पापड़ की सब्जी बनाकर ट्राई करें। इसका स्वाद इतना लाजवाब लगेगा कि एक बार खाने के बाद सब इसे बार-बार खाने की फरमाइश करेंगे। 

पापड़ की सब्जी बनाने की सामग्री

पापड़ चार, आधा कप दही, टमाटर दो पिसे हुए, हरी मिर्च, अदरक, तेल तीन बड़े चम्मच, हरा धनिया, कसूरी मेथी, आधा छोटा चम्मच, हींग, हल्दी पाउडर एक चौथाई चम्मच, धनिया पाउडर, लाल मिर्च आधा चम्मच, नमक स्वादानुसार।

पापड़ की सब्जी बनाने की विधि

Image Source: Google

पापड़ को भूनकर या तलकर एक तरफ रखें। दही में आधा कप पानी मिलाकर फेंट लें। सब्जी बनाने के लिए कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमे जीरा डालकर भूनें। फिर हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कसूरी मेथी डालकर हल्का सा भूनें। टमाटर का पेस्ट, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें। फिर लाल मिर्च पाउडर डालें। मसाले में एक कप पानी डालें और ढककर उबाल लें।

मसाला जब तेल छोड़ दे तो उसमे दही डालकर चलाएं। कुछ देर पकने के बाद नमक मिलाकर इसमे पापड़ के छोटे टुकड़े करके डाल दें। धीमी आंच पर कुछ मिनट पकाकर गैस बंद कर दें। हरी धनिया के साथ सर्व करें।

Exit mobile version