Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes : ऐसे बनाए पापड़ की कुछ स्वादिष्ट डिश, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

क्या आप जानते हैं कि पापड़ को साधारण दाल-चावल के साथ खाने के अलावा आप कई टेस्टी स्नैक्स और रेसिपी बनाकर भी इसके स्वाद का आनंद ले सकते हैं? वैसे भी सावन माह के साथ ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई है। आप सभी बारिश में पकौड़े, चाय, समोसे और अन्य स्नैक्स का आनंद ले रहे होंगे. ऐसे में अगर आप इन स्नैक्स से बोर हो गए हैं तो आज हम आपको पापड़ से बनने वाली कुछ टेस्टी रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं. पापड़ से बने ये स्नैक्स खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं. और इसका आनंद आप कभी भी ले सकती है

पापड़ पोहा

चिवड़ा पोहा जैसा दिखने वाला पापड़ पोहा खाने में स्वादिष्ट और बनाने में आसान होता है. पापड़ पोहा बनाने के लिए पोहे को पैन में भून लीजिए. – अब दूसरे पैन में सरसों का तेल डालें और उसमें नारियल और मूंगफली डालकर भून ले -जब ये भून जाये तो इसमें हल्दी, हरी मिर्च, करी पत्ता, भुनी हुई चने की दाल डालकर अच्छे से भून लें. अब इसमें कुचले हुए भुने हुए पापड़ डालें ले , फिर इसमें पोहा, चीनी, नमक डाल कर अच्छे से मिला ले और सभी को 4-5 मिनट तक पका ले फिर जब ये पक जाये तो इसको गैस से उतार कर किसी प्लेट में रख कर सर्वे करे या आप चाहे तो इन्हें एयरटाइट कंटेनर में भी रख सकते है ।

पापड़ आलू रोल

पापड़ आलू रोल पापड़ की एक और रेसिपी है जो बच्चों को बहुत पसंद आने वाली है. पापड़ आलू रोल बनाने के लिए एक बाउल में मैदा और पानी डालकर अच्छी तरह फेंट लें और एक तरफ रख दें. – अब एक बाउल में आलू, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक, नींबू का रस, हरा धनियां लें और सभी को मिला लें. – इस बैटर को कई हिस्सों में बांट लें और अंडाकार बॉल्स बना लें. अब सभी बॉल्स को आटे के घोल में डुबाकर पापड़ क्रश में लपेटकर डीप फ्राई करें और हरी चटनी के साथ परोसें।

पापड़ स्प्रिंग रोल

पापड़ स्प्रिंग रोल बनाने के लिए पापड़ को एक कटोरे में पानी में भिगोकर निकाल लें और चॉपिंग बोर्ड पर रखकर टिश्यू या किचन टॉवल से पोंछ लें. – अब भीगे हुए पापड़ पर तंदूरी मेयोनेज़ लगाएं और एक तरफ रख दें. – अब एक पैन में लाल मिर्च की चटनी डालें और इसमें पत्तागोभी, शिमला मिर्च, गाजर जैसी सब्जियां, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं. इसे 20-25 सेकेंड तक भूनकर भीगे हुए पापड़ में लपेटकर चारों तरफ से मोड़कर पैक कर दीजिए. इसी तरह सारे पापड़ से रोल बना लीजिये. – अब इसे पैन में डालकर अच्छे से फ्राई करें और गर्मागर्म केचप के साथ सर्व करें.

Exit mobile version