Site icon Buziness Bytes Hindi

आज घर पर ढेर सारी सब्जियों को डालकर तैयार करें वेजिटेबल बिरियानी, ये रही आसान सी रेसिपी


आज घर पर ढेर सारी सब्जियों को डालकर तैयार करें वेजिटेबल बिरियानी, ये रही आसान सी रेसिपी

सर्दियों के मौसम में गोभी, मटर, बींस जैसी ढेर सारी सब्जियां आती हैं। इन्हें मिलाकर टेस्टी वेजिटेबल बिरियानी बनाकर तैयार की जा सकती है। तो चलिए जानें वेजिटेबल बिरियानी को बनाने की रेसिपी

वेजिटेबल बिरियानी की सामग्री

एक कप बासमती या साधारण चावल( लंबे दानों वाला), हरी प्याज कटी हुई, एक कप कटी हुई गोभी, एक कप बेक्ड बींस, एक कप गाजर, आधा कप मटर, अदरक, लहसुन, तीन से चार प्याज कटे हुए, एक कप टमाटर की प्यूरी, पुदीना और धनिया की पत्तियां कटी हुई, तीन बड़े चम्मच देसी घी, एक कप दही, दालचीनी, तेजपत्ता, लौंग, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, नमक स्वादानुसार, बड़ी इलायची, गरम मसाला पाउडर, पानी जरूरत के मुताबिक।

Image Source: Google

वेजिटेबल बिरियानी बनाने की विधि

चावल को धोकर दस मिनट के लिए भिगोकर रख दें। फिर एक पैन में चावल को पकाने के हिसाब से पानी डालकर उसमे नमक, तेजपत्ता, बड़ी इलायची, लौंग और देसी घी एक चम्मच डालकर ढंक दें।

एक दूसरे पैन में देसी घी डालकर गर्म करें। इसमें हींग, जीरा, अदरक, लहसुन का पेस्ट, प्याज डालकर पकाएं। जब ये सुनहरा हो जाए तो इलायची और तेजपत्ता डालें।

साथ में गोभी, गाजर, बीन्स डाले और दो से तीन मिनट के लिए पकाएं। अब इसमे टमाटर की प्यूरी डाले और अच्छे से चलाएं।

हल्दी पाउडर, नमक, मटर और दही डालकर तब तक पकाएं जब तक कि सब्जियां पककर नर्म ना जाएं। अब इसमे स्मोकी फ्लेवर देने के लिए एक कोयले के टुकड़े को गर्म कर उसे कटोरी में कर सब्जियों के बीच में रखें। फिर कोयले पर देसी घी डालकर सब्जी को ढंक दें। पांच मिनट बाद इसे हटा दें। 

अब एक बाउल में सब्जियों की एक लेयर पर चावल की एक लेयर डालें। फिर सब्जियों की पर्त पर चावल की पर्त डालें। इस तरह से पूरी सब्जियों और चावल की पर्त बाउल में डालकर ऊपर से तले हुए प्याज से सजाएं। तैयार है आपकी वेजिटेबल बिरियानी। 

Exit mobile version