Site icon Buziness Bytes Hindi

बनाएं प्रोटीन से भरपूर राजमा का सलाद


बनाएं प्रोटीन से भरपूर राजमा का सलाद

इस बार बनाएं राजमा का सलाद, ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही प्रोटीन से भरपूर होगा और आपकी डाइट के अनुकूल। तो चलिए जानें राजमा का सलाद बनाने की विधि। 

Image Source: Google

राजमा सलाद बनाने की सामग्री

एक पाव राजमा, एक कटा प्याज, एक कटा टमाटर, एक शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ, एक खीरा, ककड़ी कटी हुई, धनिया का पत्ता बारीक कटा हुआ, पुदीने की दो से चार पत्तियां कटी हुई, मुंगफली, काजू, अखरोट, किशमिश, नींबू का रस, नमक, काली मिर्च और चाट मसाला।

राजमा का सलाद बनाने की विधि

राजमा को रातभर भिगोकर अगले दिन साफ कर लें। फिर इसे उबाल कर अच्छे से पका लें। अब एक बाउल में कटी हुई सारी सब्जियों को डालें। साथ में उबला राजमा भी डालें। अब इसमे मूंगफली को हल्का सा भूनकर डालें। साथ में बादाम, काजू, अखरोट, किशिमिश, नमक, काली मिर्च और चाट मसाला स्वादानुसार डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इन चीजों को दस मिनट के लिए रख दें। फिर इसे सर्व करें। 

Exit mobile version