पोहा तो सबने खाया ही होगा लेकिन क्या कभी इससे बने बॉल्स खाये है, अगर नहीं तो घर पर आज ही टॉय करे |
सामग्री
एक कप पोहा, एक बड़ा चम्मच लाल, बारीक कटी हुई पीली और हरी शिमला मिर्च, प्याज कटा हुआ, कसी हुई छोटी गाजर, कद्दूकस किया हुआ नारियल, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, तेल, एक बड़ा चम्मच गाढ़ी दही, आधा चम्मच सरसों, करी पत्ता, नमक स्वादानुसार
Read also: लखनऊ पीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती कोविड मरीज़ ने छत से कूदकर दी जान
विधि
पहले पोहे को पानी में धो कर अच्छे से छान लें। अब बारीक कटी हुई सब्जियों को मिला लें और साथ-साथ में हरी मिर्च, नारियल भी डाल ले |
अब अच्छे से मिक्स हो जाए तो इनका छोटे-छोटे गोले बना लें।
गोले बनाने के बाद दस से बारह मिनट तक स्टीम करें। तब तक कड़ाही में तेल गरम कर ले
जब तेल गरम हो जाए तब सरसों और करी पत्ते का तड़का लगा ले और सारे बॉल्स को उसमें डाल कर फ्राई कर लें।
अब आप हरी चटनी के साथ सर्व कर सकती है |

