मुझे मुख्यमंत्री बनाओ योगी जी नाराज होकर साधु बन जाएंगे

उत्तर प्रदेशमुझे मुख्यमंत्री बनाओ योगी जी नाराज होकर साधु बन जाएंगे

Date:


मुझे मुख्यमंत्री बनाओ योगी जी नाराज होकर साधु बन जाएंगे

बलिया के पूर्व भाजपा विधायक ने दिया विवादित बयान

बलिया। उत्तर प्रदेश का सीएम योगी साधु होकर भी शराब बेचता है लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गृहस्थ होने के बाद भी शराब बंद करते हैं। बलिया के पूर्व भाजपा विधायक और उत्तर प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य राम इकबाल सिंह ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि मैं उनसे ज्यादा योग्य हूं। मुझे मुख्यमंत्री बना दिया जाए तो योगी जी नाराज होकर साधु बन जाएंगे।

चुनावी लहर पार करने के लिए नौका लेकर गंगा में उतरी भाजपा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा को अंदरूनी विरोध का भी सामना करना पड़ा है। भाजपा के ही सांसद से लेकर विधायक और मंत्री तक सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। इसी क्रम में बलिया के पूर्व भाजपा विधायक राम इकबाल सिंह जो उत्तर प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य भी हैं, ने उत्तर प्रदेश की तुलना बिहार से करते हुए यूपी को कमतर ही आंका। राम इकबाल सिंह ने कहा कि बिहार की सड़कें और बिजली की सुविधा उत्तर प्रदेश से अच्छी हैं।

लखीमपुर खीरी मामले की जांच सही राह पर : एडीजी

उत्तर प्रदेश के छात्र पटना में कोचिंग करने जाते हैं। सरकार 85 प्रतिशत लोगों को मुफ्त राशन बांट कर अपने ही आंकड़ों को गलत साबित करती हैं। क्योंकि 85 प्रतिशत लोगों को मुफ्त राशन की आवश्यकता इसलिए है क्योंकि सरकारी आंकड़ों के विपरित गरीबों की संख्या अधिक है। भाजपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि मैं पेट्रोल यानी तेजाब को अमृत कहने वाला नेता नहीं हूं। सत्ता का दुरुपयोग करने वाले ही उसे अमृत कह सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related